हर कोई अपने जीवन में बेहतर करने के लिए, एक अच्छा जीवन व्यापन करने के लिए मेहनत करता है। कोई नौकरी करता है, कोई अपना खुद का काम करता है, तो कोई कुछ और। लेकिन कुल मिलाकर लोग दिन-रात मेहनत करके कुछ पैसे कमा पाते हैं। इन पैसों से वो अपना घर चलाते हैं, अपने लिए खाने-पीने का इंतजाम करते हैं, बच्चों को पढ़ाते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही कुछ पैसों को सही जगह पर निवेश भी करते हैं। अपनी कमाई में से कुछ पैसे को लोग इसलिए निवेश करते हैं, ताकि भविष्य में ये पैसा उनके काम आ सके और उनकी जरूरतों को पूरा कर सके। ऐसे में अगर आप भी निवेश को लेकर ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो हम आपको सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की विकास पत्र स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए इस स्कीम में आपको कई लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61a3453e83570d109563e763","slug":"kisan-vikas-patra-scheme-benefits-and-return-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Vikas Patra Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये है खास स्कीम, जहां पैसे हो जाएंगे दोगुने, जानें निवेश का तरीका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Kisan Vikas Patra Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये है खास स्कीम, जहां पैसे हो जाएंगे दोगुने, जानें निवेश का तरीका
Sun, 28 Nov 2021 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम
- फोटो : pixabay
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम
- फोटो : iStock
क्या है ये स्कीम?
- दरअसल, ये पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम है, जो एक सेविंग्स स्कीम है। इसमें मौजूदा समय में 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम का मैच्योरिटी समय 124 महीने (10 साल 4 महीने) का है, जिसमें ये पैसा दोगुना हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं निवेश
- इस स्कीम में आप कम से कम 1 हजार रुपये से और अधिकतम कितना भी निवेश कर सकते हैं। इसमें सर्टिफिकेट के रूप में निवेश होता है, जिसमें आप एक हजार से लेकर बाकी निवेश करने वाले पैसों से ये सर्टिफिकेट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम
- फोटो : pixabay
- इन सर्टिफिकेट को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। इस स्कीम का सबसे बड़ा लाभ है कि इसमें ब्याज अच्छा है, जिसकी वजह से गारंटी के साथ अच्छा रिटर्न मिलता है। वहीं, इस स्कीम में जोखिम भी नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम
- फोटो : pixabay
- अमूमन देखा जाता है कि कई स्कीम ऐसी होती हैं, जिनमें टैक्स छूट का लाभ मिल जाता है। जबकि इस किसान विकास पत्र में आपको टैक्स छूट का कोई लाभ नहीं मिलता है।