Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Why is the Indian stock market attracting foreign investors? PK Mishra explains reason behind rise investment.

एफआईआई: विदेशी निवेशकों को क्यों लुभा रहा भारतीय शेयर बाजार? पीके मिश्रा ने बताई निवेश बढ़ने की वजह

Thu, 12 Nov 2026 02:53 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा के मुताबिक, भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही है। नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक लगाए। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की चिंताओं में कमी से निवेश का माहौल बेहतर हुआ है।

विज्ञापन
Why is the Indian stock market attracting foreign investors? PK Mishra explains reason behind rise investment.
पीके मिश्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने देश में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की अचानक वापसी पर कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि घरेलू इक्विटी बाजारों में और अधिक विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक विशेष बातचीत में, मिश्रा ने कहा कि विदेशी निवेशक हमेशा से भारतीय बाजारों में मौजूद रहे हैं। उनके निवेश के फैसले काफी हद तक अलग-अलग बाजारों में मिलने वाले मुनाफे के अवसरों पर निर्भर करते हैं।
विज्ञापन


पीके मिश्रा ने क्या कहा? 
मिश्रा ने कहा, 'स्टॉक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे हमेशा से भारत आते रहे हैं। शेयर बाजार की प्रकृति ऐसी है कि यह अलग-अलग तरह की स्थितियों पर निर्भर करता है। जहां भी उन्हें ज्यादा मुनाफा दिखता है। वे वहीं चले जाते हैं। इसमें कुछ भी बहुत नाटकीय नहीं है। ऐसा नहीं है कि वे पहले चले गए थे और अब वापस आ रहे हैं। वे हमेशा से यहां मौजूद थे, और हमारी तेज आर्थिक वृद्धि के कारण अब और भी निवेशक यहां आ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब विदेशी निवेशकों ने नवंबर में अब तक भारतीय इक्विटी में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इससे पहले सितंबर और अक्तूबर में उन्होंने भारी बिकवाली की थी। हालांकि, भारतीय बाजारों से विदेशी निवेशकों की कुल (नेट) बिकवाली अब भी लगभग 2,34,447 करोड़ रुपये है।

विदेशी पूंजी की आवाजाही को कैसे दिखना चाहिए? 
पिछले दो महीनों में लगातार पूंजी बाहर जाने (आउटफ्लो) के बाद, हाल ही में हुई यह खरीदारी विदेशी निवेशकों की गतिविधियों में एक बदलाव को दर्शाती है। मिश्रा ने कहा कि विदेशी पूंजी की इस आवाजाही को भारत के प्रति निवेशकों की सोच में आए किसी बड़े बदलाव के रूप में नहीं, बल्कि बदलती निवेश के मौकों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

अजय बग्गा ने क्या कहा? 
इससे पहले, बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पिछले दो वर्षों में 70 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की विदेशी पूंजी बाहर जाने के कारण, कई वैश्विक संस्थागत निवेशकों के लिए भारत एक ऐसा बाजार बन गया था, जहां निवेश बहुत कम था।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई खरीदारी विदेशी निवेश की स्थिति के सामान्य होने का संकेत है, क्योंकि वैश्विक निवेशक अब भारतीय इक्विटी में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। विदेशी निवेशकों की वापसी का एक और अहम कारण ईरान विवाद के आंशिक रूप से सुलझने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है।

बग्गा ने कहा कि इस नाजुक शांति के कारण कच्चे तेल की कीमतें कम हुई हैं, जिससे भारत के महंगाई के अनुमान, चालू खाता घाटे (करंट अकाउंट डेफिसिट) और मुद्रा को कुछ राहत मिली है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है, क्योंकि इससे देश की बाहरी और महंगाई से जुड़ी चिंताओं में राहत मिलती है, साथ ही निवेश का माहौल भी बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed