फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस पेंशन स्कीम में खाता खुलवाएं, रिटायरमेंट के बाद हर महीने पैसे पाएं

Sun, 28 Nov 2021 01:37 PM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mishra मिश्रा Updated Sun, 28 Nov 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Open an account in post office pension scheme, get money every month after retirement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हर व्यक्ति अपने जीवन को चलाने के लिए नौकरी करता हैं। जिसमें से वह कुछ रुपये खर्च करता है और कुछ बचत करता है। यही बचत उसके आने वाले समय में काम आते हैं। बचत करना तब और भी जरूरी होता है जब हमारा रिटायरमेंट नजदीक होता है। साल 2004 से पहले सरकारी नौकरी वालों को सरकार उनके वेतन से कुछ रुपये हर महीने काट लेती थी और रिटायर होने पर उन्हीं पैसों को पेंशन के रूप में देती थी, लेकिन अब वो भी रुपये एक साथ मिल जाते हैं। गैर सरकारी काम करने वालों के लिए ऐसी कोई स्कीम नही है इसलिए बैंकों और पोस्टऑफिस में पेंशन स्कीम चलाई जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही पोस्ट ऑफिस की मंथली पेंशन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें एक बार निवेश करके आपको हर महीने अच्छा पैसा मिलेगा। यदि आप महीने में पैसा नही निकलते हैं तो उसपे भी अच्छा ब्याज मिलेगा।

Open an account in post office pension scheme, get money every month after retirement
पोस्ट ऑफिस - फोटो : pixabey

कितना जमा कर सकते हैं?

इस स्कीम में 1000 रुपये से खाता खुल जाता हैं। वहीं यदि आपका अकाउंट सिंगल है और ज्यादा जमा करना चाहते हैं तो आप 4.5 लाख रुपये तक इसमें जमा कर सकते हैं। ज्वाइंट खाता है तो  ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। समय की बात करें तो 5 साल  मेच्योरिटी पीरियड है। स्कीम को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो हर 5 साल बाद बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में एक बार पैसा जमा करके आप हर महीने इनकम ले सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है कि स्कीम पूरी होने पर आपका पूरा पैसा आपको मिल जाता है।

Open an account in post office pension scheme, get money every month after retirement
पोस्ट ऑफिस - फोटो : pixabey

कितनी हो सकती है इनकम

ये स्कीम 6.6 प्रतिशत ब्याज देती है। अगर आप स्कीम में 4.5 रुपये जमा करते हैं तो आपको 1 साल में 29700 रुपये ब्याज मिलेंगें। वहीं अगर दो लोग मिलकर 9 लाख जमा करते हैं तो 59,400 रुपये 1 साल में ब्याज मिलेगा। यानी लगभग 5000 रुपये तक हर महीने ब्याज मिलेगा। अगर इन पैसों को नहीं निकालते हैं तो इनपर भी ब्याज मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Open an account in post office pension scheme, get money every month after retirement
पोस्ट ऑफिस में खाता खुल जाएगा - फोटो : pixabey

कैसे करें निवेश

यदि आप इस स्कीम में खाता खुलवाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाए। यहां इस स्कीम के लिए एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म को वेरिफाई करके आपका खाता खुल जाएगा।

विज्ञापन
Open an account in post office pension scheme, get money every month after retirement
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पोस्ट ऑफिस एक सरकारी संस्था है यहां निवेश करने से अच्छा मुनाफा और सुरक्षा की गारंटी होती है। अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं बेहतर विकल्प हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed