फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Insurance Tips: इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल, वरना क्लेम मिलने में हो सकती है परेशानी

Thu, 30 Dec 2021 01:04 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Insurance Tips to avoid trouble in getting the claim keep these things in mind While taking insurance
इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हम अपने जीवन में कई तरह की जरूरतों के हिसाब से तमाम इंश्योरेंस लेते हैं। जिसमें लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, होम इंश्योरेंस  से लेकर कई प्रकार के इंश्योरेंस शामिल हैं। इस बात से तो सभी वाकीफ हैं कि इंश्योरेंस  से हमें जितनी सुरक्षा मिलती है, कई बार ये उतने ही जोखिम भरे भी साबित होते हैं। इसलिए हमेशा से कहा जाता है कि इन इंश्योरेंस में निवेश करने से पहले इनके बारे में बेहतर तरीके से सारी जानकारी लेनी चाहिए। कई बार हम इंश्योरेंस को चुनते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके चलते हमें आगे चलकर खामियाजा भुगतना पड़ता है। कई मामलों में तो ऐसा भी होता है कि इंश्योरेंस होने के बाद भी उसका कोई फायदा नहीं मिलता। जब आप कंपनी से क्लेम मांगते हैं तो कंपनी कोई टेक्निकल बहाना बनाकर आपसे पीछा छुड़ा लेती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का बेहद ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको आगे चलकर कोई नुकसान ना झेलना पड़े। 

Insurance Tips to avoid trouble in getting the claim keep these things in mind While taking insurance
इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इंश्योरेंस लेने से पहले आपको अलग-अलग कंपनियों की पॉलिसी चेक करनी चाहिए कि एक प्रकार के प्रीमियम में कितना कवर मिल रहा है और दूसरी कौन-कौन सी कंपनियां हैं, जो आपको समान प्रीमियम में उससे बेहतर कवर दे रही हैं। 
  • ऐसा न हो कि इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बाद कोई दूसरी कंपनी उसी प्रीमियम में और ज्यादा अच्छा कवर दे रही है। ऐसे में बाद में अफसोस करने से अच्छा है कि आप पहले ही सबकुछ जांच परख लें और ध्यान दें कि उस प्रीमियम में सभी जगह क्या-क्या कवर मिल रहा है।
Insurance Tips to avoid trouble in getting the claim keep these things in mind While taking insurance
इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इंश्योरेंस कंपनियां कुछ जरूरी शर्तें पर ही कवर देती हैं। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही इंश्योरेंस धारक को क्लेम मिलता है। यदि इन शर्तों में से एक भी शर्त रह जाती है तो कंपनी आपको क्लेम देने से इंकार कर देगी, और आपका पूरा प्रीमियम एकदम वेस्ट हो जाएगा। 
  • इससे बचने के लिए ये जरूरी है कि आप इंश्योरेंस पॉलिसी  लेने से पहले ही सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें लें कि आप उन सभी शर्तों पर खरे उतर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Insurance Tips to avoid trouble in getting the claim keep these things in mind While taking insurance
इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • एक और बात है जिस पर ध्यान देना भी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, किसी भी इंश्योरेंस कंपनी का क्लेम सेटेलमेंट रेशियो जितना अधिक होगा, उस कंपनी का क्लेम रिकॉर्ड उतना ही अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन
Insurance Tips to avoid trouble in getting the claim keep these things in mind While taking insurance
इंश्योरेंस लेते समय इन तीन बातों का जरूर रखें खयाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • क्लेम सेटेलमेंट रेशियो का मतलब है कि एक वित्तीय वर्ष में कंपनी ने कितने बीमाकर्ताओं के क्लेम के लिए आए आवेदनों का निपटारा किया है। ऐसे में 95 फीसदी रेशियो से कम होने पर तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। ऐसी कंपनी में पॉलिसी न लेना ही बेहतर होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed