Hindi News
›
Photo Gallery
›
Business
›
IFSC Code Search: How to Check IFSC Code of Your Bank Account to Receive Money in Hind
{"_id":"61e916858e9a903be164666e","slug":"ifsc-code-search-how-to-check-ifsc-code-of-your-bank-account-to-receive-money-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank IFSC Code: क्या होता है आईएफएससी कोड, पैसे प्राप्त करने के लिए इन तरीकों से लगाएं इसका पता?","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Bank IFSC Code: क्या होता है आईएफएससी कोड, पैसे प्राप्त करने के लिए इन तरीकों से लगाएं इसका पता?
अक्सर किसी को पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए हमें बैंक के आईएफएससी कोड की जरूरत होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले है, जिनकी मदद से आप अपने बैंक के आईएफएससी कोड का पता लगा सकते हैं। पैसों को भेजते वक्त संबंधित व्यक्ति के बैंक के आईएफएससी कोड की खास जरूरत होती है। इस कोड को दर्ज करने के बाद ही आप आप उसके खाते में पैसों को ट्रांसफर कर पाते हैं। IFSC का पूरा नाम (Indian Finance System Code) है। हर बैंक ब्रांच का एक अलग आईएफएससी कोड होता है।
क्या होता है आईएफएससी कोड?
ये एक 11 डिजिट का कोड है। इसे हर एक बैंक ब्रांच के लिए जारी किया जाता है। इस कोड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के लिए किया जाता है। नेट बैंकिंग में NEFT, RTGS और IMPS से पैसों को भेजते वक्त इस कोड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।
2 of 5
बैंक IFSC कोड कैसे खोजें
- फोटो : Istock
11 अंकों के इस कोड में पहली 4 डिजिट बैंक के नाम को बताती है। पांचवी डिजिट 0 होती है और आखिरी के 6 अंक ब्रांच कोड को प्रदर्शित करते हैं। अपने बैंक के आईएफएससी कोड को आप आसानी से आगे बताए गए तरीकों की मदद से पता कर सकते हैं।
3 of 5
बैंक IFSC कोड कैसे खोजें
- फोटो : Istock
बैंक पासबुक
हर बैंक अपने ग्राहकों को पासबुक इश्यू करता है। आप अपने बैंक की पासबुक से आईएफएससी कोड का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको पासबुक के पहले पेज को ओपन करना होगा। वहां आपको आसानी से ये कोड मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैंक IFSC कोड कैसे खोजें
- फोटो : Istock
चेक बुक
आप अपने बैंक के आईएफएससी कोड का पता चेक बुक से भी लगा सकते हैं। कई बैंकों के चेक बुक में आईएफएससी कोड ऊपर की तरफ होता है, तो कई में नीचे की तरफ। इसका पता लगाने के लिए आपको अपनी चेक बुक को ओपन करके उसे ध्यान से देखना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
बैंक IFSC कोड कैसे खोजें
- फोटो : Istock
विश्वसनीय वेबसाइट पर विजिट करके
आप किसी विश्वसनीय वेबसाइट पर विजिट करके भी अपने बैंक का आईएफएससी कोड पता कर सकते हैं। वेबसाइट पर विजिट करके आईएफएससी कोड का पता लगाना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।