फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umang App: अब उमंग ऐप से निकालिए अपने पीएफ का पैसा, घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम, ऐसे करें आवेदन

Fri, 10 Dec 2021 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
how to withdraw pf money from umang app
उमंग ऐप से कैसे निकाले पीएफ - फोटो : iStock

सरकारी और गैर-सरकारी हर क्षेत्र में काम करने वाले लगभग सभी लोगों की तनख्वाह का कुछ हिस्सा पीएफ में जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपनी नौकरी छोड़ने के बाद या रिटायरमेंट के बाद ये पैसे उनकी जरूरतों में काम आ जाता है। मगर कई बार कुछ आपातकाल की स्थितियों में लोग अपने पीएफ खाते में से पैसा निकाल लेते हैं। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि अपने पीएफ का पैसा भी निकालने के लिए लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको पैसे निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए आज हम आपको उमंग ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पीएफ के पैसों को आसानी से निकालने में आपकी मदद कर सकती है। साथ ही इस ऐप की मदद से आप अपने पीएफ का पैसा घर पर ही बैठे-बैठे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

how to withdraw pf money from umang app
उमंग ऐप से कैसे निकाले पीएफ - फोटो : iStock

पैसे निकालने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस:- 

स्टेप 1

  • सबसे पहले आप उमंग ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। 
  • इसके बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर डालकर अपना एमपिन बना लीजिए। 
  • अब अपना आधार कार्ड लिंक कर लीजिए।
how to withdraw pf money from umang app
उमंग ऐप से कैसे निकाले पीएफ - फोटो : Pixabay

स्टेप 2

  • इसके बाद आप ऐप के सभी सेवाएं विकल्प का चुनाव कीजिए।
  • जहां पर आपको ईपीएफओ पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to withdraw pf money from umang app
उमंग ऐप से कैसे निकाले पीएफ - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • ड्रापडाउन मेन्यू से रेज क्लेम विकल्प चुनिए। 
  • इसके बाद अपना यूएएन नंबर डालिए। 
  • अब यूएएन नंबर भरने के बाद इसको सत्यापित करने के लिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
how to withdraw pf money from umang app
उमंग ऐप से कैसे निकाले पीएफ - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • इसको भरने के बाद आपका क्लेम रजिस्टर हो जाएगा। 
  • अब आपको एक रिफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने क्लेम को चेक और ट्रेस कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed