हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे बेहद काम के होते हैं। मतलब अगर ये हमसे कहीं गुम हो जाएं, तो हमारे कई काम अटक सकते हैं। जैसे:- हमारा आधार कार्ड। आधार कार्ड हमारे कई काम आता है, हमारी पहचान के अलावा ये कई तरीकों से हमारे अन्य कामों में भी मदद करता है। जैसे- अपने पीएफ खाते को ही ले लीजिए। जी हां, क्योंकि सरकार ने आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएन नंबर से आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य जो किया हुआ है। इसके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है, और अगर आप इसे तब तक नहीं कराते हैं तो फिर आपको भविष्य में पीएफ से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने अब तक आधार को यूएन से लिंक नहीं कराया है, तो हम आपको इसका आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61a06d5d5a056c763005c4b8","slug":"how-to-link-epf-account-with-uan-aadhaar-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Link with Aadhaar: आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का ये रहा आसान तरीका, जल्दी करें नहीं तो हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
EPFO Link with Aadhaar: आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का ये रहा आसान तरीका, जल्दी करें नहीं तो हो सकता है नुकसान
Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका
- फोटो : पीटीआई
ये रहा आसान प्रोसेस:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है, और यहां पर अपने यूएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी पोर्टल के माध्यम से आप आधार को यूएन से लिंक करा पाएंगे।
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- लॉगिन करने के बाद आपको ऊपर कई सारे विकल्प नजर आएंगे, जो आपके पीएफ खाते के लिए हैं, आपको इसमें से Manage वाले विकल्प में जाकर KYC वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका
- फोटो : ANI
स्टेप 3
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपके सामने वो दस्तावेज नजर आएंगे, जिन्हें आप अपने पीएफ खाते से लिंक करवा सकते हैं। यहां आपको आधार चुनना है और अपना आधार कार्ड का नंबर यहां दर्ज करके सेव वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका
- फोटो : epfo official website
स्टेप 4
- इसके बाद आपके आधार को यूआईडीएआई से वेरिफाई कर लिया जाएगा, और थोड़ी देर में या कुछ समय बाद आधार कार्ड के सामने वेरिफाई लिखा आ जाएगा, जिसका मतलब है कि आपका आधार सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।