फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: क्पा आपको भी है पैसों की जरूरत? जानिए समय से पहले बिना एफडी तुड़वाए कैसे मिलेगा बंपर रिटर्न

Fri, 24 Dec 2021 12:47 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 24 Dec 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
how to get bumper returns without breaking FD
बिना एफडी तुड़वाए कैसे मिलेगा बंपर रिटर्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PIXABAY

गारंटीड लाभ प्राप्त करने के लिए एफडी को सबसे बेहतर माना गया है। एफडी में निवेश पर लोगों को एक निश्चित समय में फायदा मिलता है। कई बैंक व पोस्ट ऑफिस एक खास अवधि के लिए अलग-अलग इंटरेस्ट पर एफडी उपलब्ध कराते हैं। एक निश्चित समय अवधि में इंटरेस्ट के रूप में निवेशक के खाते में रकम जमा होती जाती है। कई बार किसी भी कारणवश निवेशक को एफडी का समय पूरा होने से पहले ही पैसों कि जरूरत पड़ जाती है। जिसके चलते उसे एफडी तुड़वानी पड़ती है, और भारी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में इस पर पेनाल्टी भी देनी पड़ती है, साथ ही लाभ भी कम होता है, लेकिन अब आपको समय से पहले अपनी एफडी तुड़वाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके मन में जरूर ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि समय से पहले एफडी तुड़वाने बना भी आपको बंपर रिटर्न कैसे मिल सकता है? 

how to get bumper returns without breaking FD
बिना एफडी तुड़वाए कैसे मिलेगा बंपर रिटर्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, एसबीआई 5 लाख रुपये तक की एफडी को निश्चित समय से पहले तुड़वाने पर भी आधा फीसदी ही पेनाल्टी लगाता है। इसे समझने के लिए एक उदाहरण लें तो, अगर आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये की एफडी करवाना चाहते हैं तो आपको लिए फायदेमंद होगा कि आप इसे एक साथ न करवा कर इन पांचों एफडी को अलग-अलग भाग में यानी इसके 5 एफडी करवाएं। 
how to get bumper returns without breaking FD
बिना एफडी तुड़वाए कैसे मिलेगा बंपर रिटर्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • आपको बेहतर लाभ पाने के लिए इन पांचो एफडी की मैच्योरिटी अवधि भी अलग-अलग रख कर फिक्स करानी है। आप इन्हें एक, दो, तीन, चार व पांच साल के मैच्योरिटी पीरियड के हिसाब से फिक्स कराएं। इस तरह से फिक्स कराने पर आपके पास हमेशा पर्याप्त लिक्वडिटी होगी। आपको पता होना चाहिए कि इस तकनीक को 'फिक्स डिपोजिट लैडरिंग' कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get bumper returns without breaking FD
बिना एफडी तुड़वाए कैसे मिलेगा बंपर रिटर्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • इस तरह से अलग अलग मैच्योरिटी पीरियड पर फिक्स कराने पर आप इसे अपने हिसाब से निकाल भी सकेंगे। खास बात तो ये है कि आप पैसे निकाल कर इसे दोबारा भी फिक्स करा सकते हैं। वहीं इस नियम के अनुरूप पहले एफडी के मेच्योर होने के दो साल बाद दूसरी एफडी मैच्योर होगी। इस तरकीब से आपके पास कैश  हमेशा बना रहेगा।
विज्ञापन
how to get bumper returns without breaking FD
बिना एफडी तुड़वाए कैसे मिलेगा बंपर रिटर्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके अलावा ये तकनीक रिटायर्ड लोगों के लिए भी बेहद कारगर है। इसकी मदद से उन्हें कैश की दिक्कत कभी नहीं रहेगी। इतना ही नहीं इस तकनीक के कई और विकल्प भी हैं। यदि आपको लगता है कि इससे ज्यादा लाभ किसी और निवेश में है तो पहले एफडी के मैच्योर होने के बाद आप अपना पैसा उधर भी लगा सकते हैं। इससे आप केवल एक जगह तक सीमित नहीं रहेंगे और एफडी लैडरिंग की तकनीक से आपका पैसा कई सालों के लिए कहीं एक जगह ब्लॉक नहीं होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed