हमारे देश में छोटे मध्यम वर्ग से लेकर बड़े तबके के लोग व्यापार करते हैं। कई तरह के बिजनेस होते हैं, जिनके जरिए लोग पैसे कमाते हैं। नौकरी करने से अच्छा लोग बिजनेस को समझते हैं, क्योंकि इससे ज्यादा लाभ कमाया जा सकता है। अगर बड़े बिजनेस करने वाले लोगों को छोड़ दिया जाए, तो भारत में काफी ज्यादा संख्या में मध्यम वर्ग के व्यापारी भी हैं। ये अपनी आजीविका चलाने के लिए अलग-अलग तरह के बिजनेस करते हैं। वहीं, अपने बिजनेस के कमाए पैसों पर इन्हें टैक्स भी देना पड़ता है। हालांकि, अब पहले की तरह कई तरह के टैक्स न होकर सिर्फ एक टैक्स यानी जीएसटी होता है। लेकिन अब भी देखा जाता है कि छोटे व्यापारी इस उलझन में रहते हैं कि वो जीएसटी रिटर्न कैसे फाइल करें। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको इसका सरल तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61c45650c9b5610a00271dc4","slug":"how-to-file-gst-return-online-step-by-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST Return: घर बैठे मिनटों में भरें अपना जीएसटी रिटर्न, ये रहा सरल तरीका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
GST Return: घर बैठे मिनटों में भरें अपना जीएसटी रिटर्न, ये रहा सरल तरीका
Thu, 23 Dec 2021 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये रहा जीएसटी रिटर्न फाइल करने तरीका:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले जीएसटी के पोर्टल www.gst.gov.in पर जाना है, और यहां जाकर अपना पैन कार्ड नंबर और अपने राज्य का कोड डालना है। ये भरते ही आपको आपका 15 अंकों का जीएसटी नंबर मिल जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- अब आपको अपना चालान यहां अपलोड करना है, आपको यहां से हर एक चालान के लिए अलग चालान नंबर मिलेगा। इसके बाद आपको आउटवर्ड रिटर्न, आवक वापसी और संचयी मासिक रिटर्न ऑनलाइन दाखिल करना होगा। कहीं अगर इस प्रक्रिया में कोई एरर आती है, तो आपको उसे सही करना है और रिटर्न को री-फाइल करने का विकल्प चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
स्टेप 3
- फिर अगले महीने की 10 तारीख को या उससे पहले जीएसटी सामान्य पोर्टल पर सूचना अनुभाग के जरिए जीएसटीआर-1 फॉर्म में बाहरी आपूर्ति रिटर्न दाखिल करें। इसके बाद आपको सप्लायर द्वारा सुसज्जित आउट सप्लाई का आपको जीएसटीआर-2ए में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको जीएसटीआर-2 फॉर्म में अंदर की आपूर्ति का विवरण दर्ज करना होगा। वहीं, पूर्तिकर्ता जीएसटीआर-1ए में प्राप्तकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई इनवर्ड सप्लाई की जानकारी के सुधार को स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है।