फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan Tips: क्या आप भी होम लोन के कर्ज में डूबते जा रहे हैं? इस तरह कम हो सकता है ईएमआई का बोझ

Thu, 27 Jan 2022 05:04 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 27 Jan 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
home loan tips to reduce the burden of emi Keep these things in mind while taking home loan
होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : iStock

हर व्यक्ति का ये सपना जरूर होता है कि वो अपने परिवार के साथ अपने खुद के घर में सुख शांति से रहे, लेकिन परिवार की अन्य जिम्मेदारियों के चलते एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति के लिए ये बेहद मुश्किल काम हो जाता है। इसके चलते लोगों को लोन का सहारा लेना पड़ता है। वहीं कुछ समय बाद लोगों के लिए लोन की ईएमआई चुकाना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने होम लोन के कर्ज में डूबे जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको होम लोन से जुड़े कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपके होम लोन की ईएमआई का बोझ कम हो सकता है। दरअसल, आपको लोन लेने से पहले भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको आगे चलकर किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। आइए जानते हैं क्या है इसके उपाय...

home loan tips to reduce the burden of emi Keep these things in mind while taking home loan
होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : pixabay

ज्यादा से ज्यादा करें प्रीपेमेंट

  • आपको लोन लेने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप जितना ज्यादा हो सके उतने पैसों का प्रीपेमेंट कर दें। इससे प्रिंसिपल अमाउंट में कमी आएगी। इससे हर महीने की ईएमआई का बोझ भी कम हो जाएगा। साथ ही आपके लोन की अवधि भी कम हो जाएगी।
home loan tips to reduce the burden of emi Keep these things in mind while taking home loan
होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : pixabay

बैलेंस ट्रांसफर

  • आपके पास एक कमाल का ऑप्शन ये भी है कि किसी A बैंक से लोन लेने के कुछ दिन के बाद अगर आपको किसी और बैंक से कम रेट ऑफ इंटरेस्ट पर लोन मिल रहा है, तो आप इसे ले सकते हैं और अपने बैंक लोन को ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक प्रोसेसिंग फीस भी जमा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
home loan tips to reduce the burden of emi Keep these things in mind while taking home loan
होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : pixabay
ज्यादा ईएमआई दें
 
  • दरअसल, बहुत से लेंडर्स सालाना आधार पर भी इंस्टॉलमेंट रिवाइज करने का ऑप्शन देते हैं। यदि इसी बीच में आपकी सैलरी बढ़ जाती है, तो आप दोबारा इंस्टॉलमेंट को रिवाइज कर सकते हैं। इससे कम दिनों में ज्यादा से ज्यादा पैसों का पेमेंट हो जाएगा।
विज्ञापन
home loan tips to reduce the burden of emi Keep these things in mind while taking home loan
होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : pixabay

ज्यादा से ज्यादा करें डाउन पेमेंट

  • ज्यादातर बैंक प्रॉपर्टी की 75 से 90 प्रतिशत की कुल वैल्यू पर लोन देते हैं। ऐसे में आपको कम से कम 10 से 25 प्रतिशत तक का भुगतान करके ही लोन लेना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि आप कम से कम लोन लें ताकि आपके ऊपर लोन का भार अधिक न बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed