फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार की इस योजना के तहत किसान पा सकते हैं हर महीने 3 हजार रूपये, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 15 Dec 2021 05:28 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 15 Dec 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
farmers can get 36000 thousand annually Under the scheme of PM Kisan Mandhan Yojana know how to apply
पीएम किसान मानधान योजना (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सरकार ने किसानों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इनमें से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को 9 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। 10वीं किस्त भी जल्द ही मिलने वाली है। इस योजना के अलावा सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए एक और स्कीम की शुरुआत की है, जिसका नाम पीएम किसान मानधान योजना है। ये एक पेंशन स्कीम है। इस स्कीम के तहत किसान हर महीने 3 हजार यानी हर साल 36000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। आईए जानते हैं इस योजना के लिए पात्रता क्या है और कैसे आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं...  

farmers can get 36000 thousand annually Under the scheme of PM Kisan Mandhan Yojana know how to apply
पीएम किसान मानधान योजना (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : istock
क्या है किसान मानधन योजना

सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस स्कीम के तहत सभी छोटे-सीमांत किसानों को पेंशन दी जाती है। किसानों की उम्र जैसे ही 60 साल पूरी होती है। उन्हें हर महीने तीन हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलने लगती है।

farmers can get 36000 thousand annually Under the scheme of PM Kisan Mandhan Yojana know how to apply
पीएम किसान मानधान योजना (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पीएम किसान मानधन योजना के लिए पात्रता

पीएम किसान मानधन योजना का लाभ पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी उठा सकते हैं। इस योजना के लिए आपकी उम्र 18 साल से 40 साल तक होनी चाहिए और 60 साल की आयु के बाद आपको पेंशन मिलती है। अबतक इस योजना से 17 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
farmers can get 36000 thousand annually Under the scheme of PM Kisan Mandhan Yojana know how to apply
पीएम किसान मानधान योजना (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कितना करना होगा भुगतान

जिन किसानों के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन है वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इन्हें योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये हर महीने प्रीमियम देना होगा। अगर आप इस योजना से 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये हर महीने होगा। अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये हर महीने अंशदान करना होगा। इसी तरह अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो 200 रुपये महीना योगदान करना होगा। वहीं अगर किसान की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को हर महीने 1500 रुपए पेंशन मिलती है।

विज्ञापन
farmers can get 36000 thousand annually Under the scheme of PM Kisan Mandhan Yojana know how to apply
पीएम किसान मानधान योजना (प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 
  • सबसे पहले maandhan.in पर जाना होगा।
  • फिर click here to apply online पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद  self enrolment पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड भरकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे डालकर सबमिट करें।
  • इसके बाद  एक फॉर्म खुलेगा, उसमें मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed