फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: EPFO ने किया बड़ा बदलाव, जॉब बदलने पर पीएफ खाता अपने आप हो जाएगा ट्रांसफर

Tue, 23 Nov 2021 12:57 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
EPFO Fund transfer New rule now your PF account will be transferred automatically if job changes
EPFO - फोटो : पीटीआई

जॉब करने वाले कर्मचारियों को लिए एक बड़ी खबर है। EPFO ने फंड ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद जॉब बदलने पर आपको फंड ट्रांसफर की चिंता नहीं  करनी होगी। जॉब चेंज करने के बाद आपका पीएफ खाता अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इसको लेकर अब EPFO ने सेंट्रलाइज आईटी - इनेबल सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इस बदलाव का सीधा फायदा देश भर के करोड़ों कर्मचारियों को होगा। इससे पहले जॉब बदलने पर कर्मचारियों को अपना पीएफ फंड खुद से ट्रांसफर करना पड़ता था। वहीं अब EPFO द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद जॉब बदलने पर आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। आपका पीएफ का फंड ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा। पीएफ फंड ट्रांसफर को लेकर किए गए इस बदलाव के बाद देश भर के कई कर्मचारी खुश हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के इस बदलाव के बारे में विस्तार से -

EPFO Fund transfer New rule now your PF account will be transferred automatically if job changes
पीएफ - फोटो : pixabay

इस नए सिस्टम को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग ने तैयार किया है। ये सिस्टम एक चरणबद्ध ढंग से काम करता है। इसमें सदस्य के पीएफ खातों को डी-डुप्लीकेशन और विलय की सुविधा मिलेगी। इस बदलाव का फैसला केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक के दौरान केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिया गया। 

EPFO Fund transfer New rule now your PF account will be transferred automatically if job changes
epfo - फोटो : social media

अगर आप अपनी पुरानी जॉब को छोड़कर नई नौकरी पर जाते हैं, तो आपका पीएफ खाता अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Fund transfer New rule now your PF account will be transferred automatically if job changes
कोरोना वायरस - फोटो : Epfo

इस सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के आने से कर्मचारियों को काफी फायदा होने वाला है। इस बदलाव के बाद कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट को मर्ज करके एक अकाउंट को तैयार किया जाएगा। इस कारण उनको पीएफ खाता ट्रांसफर करने को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed