भारत में एक बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों के पास अपना पीएफ अकाउंट है। अगर आपका भी अपना पीएफ अकाउंट है, तो आज हम आपको एक जरूरी सूचना देने जा रहे हैं, जिसका ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए EPFO ने अपने 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों से ये कहा कि वो अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी शेयर ना करें। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें निजी जानकारी के लीक होने के बाद पीएफ खाताधारकों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए EPFO ने इस जानकारी को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। आइए जानते हैं -
काम की खबर: पीएफ खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना, न करें ये काम, वरना उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन