फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी कंपनियों ने भारत पर जताया बड़ा भरोसा, जानें क्या-क्यों और कैसे?

Sun, 19 Jul 2020 03:07 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 19 Jul 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
US investors FDI to India crosses 40 billion American Dollar this year, know what and why and how
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

भारत केंद्रित अमेरिकी व्यापार संगठन के प्रमुख ने कहा है कि अमेरिका से भारत को मिलने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का आंकड़ा इस साल अब तक 40 अरब डॉलर को पार कर चुका है। यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, कोरोना महामारी में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पस्त हो चुकी है, तब अमेरिकी कंपनियों ने भारत और उसके नेतृत्व में बड़ा भरोसा जताया है।

US investors FDI to India crosses 40 billion American Dollar this year, know what and why and how
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अघी ने कहा कि हाल ही के दिनों में अमेरिका से आया निवेश 40 अरब डॉलर से ज्यादा है। बीते कुछ सप्ताह में भारत में एफडीआई की घोषणा 20 अरब डॉलर से ज्यादा की गई है। इस दौरान उन्होंने गूगल, फेसबुक और वॉलमार्ट जैसी कुछ शीर्ष कंपनियों द्वारा की गई घोषणाओं का जिक्र भी किया।

US investors FDI to India crosses 40 billion American Dollar this year, know what and why and how
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

उन्होंने कहा, भारत में निवेशकों का भरोसा सबसे अधिक है और वैश्विक निवेशकों के लिए भारत अभी भी बेहद आशाजनक बाजार बना हुआ है। मुकेश अघी ने कहा कि मौजूदा दौर में जबकि अमेरिकी कंपनियां चीन से बाहर जाने की योजना बना रही हैं तब फोरम द्वारा नई दिल्ली के साथ मिलकर एफडीआई को भारत में लाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस काम में ट्रंप प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
US investors FDI to India crosses 40 billion American Dollar this year, know what and why and how
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

पीएम मोदी का मजबूत इरादा
भारत-अमेरिकी रणनीतिक भागीदारी मंच के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, हमें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इरादा काफी मजबूत है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने की कोशिशें की जा रही हैं। मैंने इतना बेहतर कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि नीतिगत ढांचा सही दिशा में बढ़ रहा है।

विज्ञापन
US investors FDI to India crosses 40 billion American Dollar this year, know what and why and how
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चीन पर से उठ रहा है भरोसा
इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने कहा कि गूगल और फेसबुक जैसे अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा करते हुए दिखाया है कि लोग चीन पर भरोसा खो रहे हैं। भारत के प्रति बढ़ता विश्वास बताता है कि यह देश एक बड़े प्रतिस्पर्द्धी के रूप में उभर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed