{"_id":"5ae444774f1c1b6e098b6be4","slug":"these-sectors-offering-good-salary-package-for-freshers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सेक्टर्स में करेंगे नौकरी तो मिलेगी बढ़िया सैलरी, सालाना पैकेज 10 लाख रुपये से होगा शुरू","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इन सेक्टर्स में करेंगे नौकरी तो मिलेगी बढ़िया सैलरी, सालाना पैकेज 10 लाख रुपये से होगा शुरू
Sat, 28 Apr 2018 03:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली नौकरी में अगर अच्छी सैलरी पाने की सोच रहे हैं तो फिर इंतजार खत्म। अगर आपने हाल ही कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कुछ ऐसे गिने-चुने सेक्टर्स हैं, जहां पर शुरुआत ही बढ़िया सैलेरी पैकेज से होती है। हम आपको ऐसे ही कुछ सेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपनी मनचाही नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस सेक्टर में मिलती है 10 लाख रुपये की सैलरी
2 of 6
अगर आपने एमबीबीएस या फिर हेल्थ सेक्टर से जुड़ा हुई कोई पढ़ाई की है तो फिर आप फॉर्मा व हेल्थकेयर इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं। इस इंडस्ट्री में शुरुआती सैलरी 9.6 लाख रुपये है। इस सेक्टर में लोगों की काफी कमी है, इसलिए आपको तुरंत ही किसी भी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में आसानी से नौकरी मिल सकती है।
जीएसटी के हैं जानकार, तो मिलेगी नौकरी दमदार
3 of 6
अगर आपको गुड्स एंड सर्विस टैक्स की जानकारी है तो इस फील्ड में भी बढ़िया करियर बना सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जीएसटी के लागू होने के बाद कई कंपनियों में ऐसे जानकारों की जरुरत पड़ गई है जो कि इसकी बारिकियों को अच्छे से समझते हैं। इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 9.4 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्स, मार्केटिंग वालों के लिए है यह सेक्टर
4 of 6
सेल्स और मार्केटिंग में अगर आपने एमबीए किया है तो एफएमसीजी सेक्टर में नौकरी आपके लिए बनी है। इस सेक्टर में फूड, ब्रीवरेज, हेल्थकेयर, पर्सनल केयर जैसे सेगमेंट शामिल हैं। 2016 में इस सेक्टर ने 49 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था। 2020 तक इसके 103.7 बिलियन डॉलर का कारोबार करने का अनुमान है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए यहां है जगह
5 of 6
अगर आपको आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सॉफ्टवेयर में महारत हासिल है तो आईटी सेक्टर आपके लिए बना है। इस सेक्टर में शुरुआती सैलरी 9.1 लाख रुपये है। ऑटोमेशन के दौर से गुजर रही इंडस्ट्री में नौकरियां काफी कम हो गई हैं, लेकिन नए लोगों के लिए अपार अवसर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।