फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

799 रुपये में करें हवाई सफर, जल्दी उठाएं लाभ, वरना समाप्त हो जाएगा ऑफर

Sun, 16 Feb 2020 10:04 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 16 Feb 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Air India book domestic tickets at starting price 799 rupees international price from 4500

सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है, जिसके तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप कई शहरों में कम किराया देकर सफर कर सकते हैं। ऑफर के तहत यात्री सिर्फ 799 रुपये में टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। 

Air India book domestic tickets at starting price 799 rupees international price from 4500

799 रुपये की शुरुआती कीमत पर करें सफर

एयर इंडिया ने अपने ग्लोबल नेटवर्क पर जबरदस्त ऑफर की घोषणा की है। कंपनी यात्रियों को 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश में फ्लाइट टिकट दे रही है। वहीं आप मात्र 4,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंटरनेशनल उड़ान के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। इकोनॉमी क्लास के टिकटों पर यह विशेष छूट है। 

यह भी पढ़ें: बेटी के पिता हैं तो टेंशन मुक्त होने के लिए जरूर खुलवाएं ये खाता, पैसों से भरी रहेगी जेब

 

Air India book domestic tickets at starting price 799 rupees international price from 4500

15 फरवरी से 17 फरवरी 2020 तक करा सकते हैं बुकिंग

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आप 15 फरवरी 2020 से 17 फरवरी 2020 की रात 11:59 बजे तक इस ऑफर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप 18 फरवरी 2020 से 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह ऑफर सऊदी अरब के लिए लागू नहीं है। साथ ही टिकट बुक कराने पर भी बैगेज से जुड़े पुराने नियम ही लागू होंगे। वहीं चेंज और कैंसिलेशन चार्ज भी नियमों के मुताबिक ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Air India book domestic tickets at starting price 799 rupees international price from 4500

घूमो इंडिया फैमिली फेयर की हुई शुरुआत

इतना ही नहीं, एयर इंडिया ने घूमो इंडिया फैमिली फेयर की भी शुरुआत की है, जिसके तहत यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के तहत कम से कम तीन और ज्यादा से ज्यादा छह लोगों का टिकट बुक की जा सकती है। ऑफर का फायदा 31 मार्च 2020 तक उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Air India book domestic tickets at starting price 799 rupees international price from 4500

इससे पहले एयर एशिया और इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए खास ऑपर निकाला था, जिसे 'वैलेंटाइन सेल' का नाम दिया गया था। अब सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों को सस्ते में टिकट उपलब्ध कराने के लिए सेल की घोषमा की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed