इंडिगो के बाद अब एयर एशिया ने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है, जिसके तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप कई शहरों में कम किराया देकर सफर कर सकते हैं। कंपनी ने चार दिन की खास 'वैलेंटाइन सेल' की घोषणा की है, जिसके तहत यात्री सिर्फ 1,014 रुपये में टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
इंडिगो के बाद एयर एशिया ने निकाला खास ऑफर, बेहद सस्ते में कर सकते हैं हवाई सफर
इसके तहत कुल 1,40,000 सीटों के लिए टिकटें बेची जा रही हैं। इस ऑफर के तहत यात्री टिकट की बुकिंग 14 फरवरी तक कर सकते हैं। सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं। वहीं यात्रियों को डिपार्चर के 15 दिन पहले टिकट बुक करनी होगी।
यह भी पढ़ें: होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो EMI भरनी होगी आसान और कभी नहीं होंगे परेशान
एयर एशिया इंडिया के सीसीओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में एयर एशिया इंडिया के सीसीओ अंकुर गर्ग ने कहा कि, 'एयर एशिया इंडिया किफायती दाम पर अपने सभी यात्रियों को हवाई यात्रा का शानदार अनुभव उपलब्ध करवाना चाहती है। इसलिए हम यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वे तारीख चुनें और अपने प्रियजन को हवाई यात्रा का तोहफा देकर प्यार के सीजन को सेलिब्रेट करें।'
यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत: सरकारी योजना के तहत मिलेगी 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता
इंडिगो ने भी शुरू की 'वैलेंटाइन सेल
एयर एशिया के अतिरिक्त बजट विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने भी यात्रियों के लिए 'वैलेंटाइन सेल' की घोषणा की है, जिसके तहत यात्री सिर्फ 999 रुपये में टिकट खरीद सकते हैं। सेल के तहत कुल 10 लाख सीटों के लिए टिकटें बेची जा रही हैं। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, यह वैलेंटाइन सेल 11 फरवरी से शुरू हो रही है और 14 फरवरी को यह ऑफर समाप्त हो रहा है। बता दें कि सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप एक मार्च 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: करदाताओं के लिए मोदी सरकार की खास योजना, छह स्टेप्स में उठाएं लाभ
इस संदर्भ में इंडिगो के चीफ कमर्शल ऑफिसर विलियम बॉउल्टर ने कहा कि, '11 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलने वाली चार दिन की स्पेशल सेल की घोषणा कर हमें खुशी हो रही है। इस ऑफर ने वैलेंटाइन के सेलिब्रेशन की शुरुआत कुछ दिन पहले ही कर दी है।' कॉरपोरेट और ऐसे ग्राहक, जो छुट्टियों पर जाने के इच्छुक हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट की खरीदारी कर सकते हैं।