फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Business ›   Business Diary ›   Gold and Silver Prices: Gold gets cheaper! What is the price of 10 grams of gold now?

सोने-चांदी की कीमत: सस्ता हुआ सोना! कितनी हुई 10 ग्राम सोने की कीमत?

Wed, 26 Aug 2026 09:55 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Wed, 26 Aug 2026 09:55 PM IST
Gold and Silver Prices: Gold gets cheaper! What is the price of 10 grams of gold now?
चार दिन की लगातार तेजी के बाद सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 600 रुपये सस्ता होकर 1 लाख 66 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1 लाख 67 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यानी बुधवार को इसमें करीब 600 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमतों में यह नरमी मुख्य रूप से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझानों की वजह से आई है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा बुक किया, जिसका असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दिखाई दिया।

मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है। निवेशक अमेरिकी पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर यानी PCE मुद्रास्फीति रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस रिपोर्ट से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं और इसका सीधा असर डॉलर, बॉन्ड यील्ड और सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों पर पड़ सकता है।

हालांकि, सोने में गिरावट के बावजूद चांदी की कीमत में तेजी आई है। चांदी 500 रुपये बढ़कर 2 लाख 50 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को चांदी 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, ये कीमतें सभी करों सहित हैं।

अब अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी सोने में नरमी देखने को मिली। हाजिर सोना करीब 39.66 डॉलर यानी लगभग 1 फीसदी गिरकर 4,619.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले लगातार पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी।

मीराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक, हाजिर सोना करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 4,621 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 68.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले कई वैश्विक कारक इस समय बाजार में मौजूद हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड, फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, सोने को सपोर्ट देने वाले कुछ कारक भी मौजूद हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी के बढ़ते ऋण-पुनर्खरीद कार्यक्रम, कम बॉन्ड प्रतिफल और चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी के कारण सोने को इस साल मजबूत समर्थन मिला है। इसके अलावा, पिछले कुछ हफ्तों में गोल्ड-बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ETF में भी होल्डिंग बढ़ी है।

कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी का असर बाजार के व्यापक सेंटीमेंट पर पड़ा है। प्रवीण सिंह के मुताबिक, ईरान और ओमान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से खोलने के प्रयासों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही।

अब सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत किस दिशा में जाएगी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट-कमोडिटीज सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व का मुद्रास्फीति और मौद्रिक नीति को लेकर रुख बेहद अहम रहेगा। फेड के फैसलों का असर डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड पर पड़ेगा, जिसका सीधा असर सोने और दूसरी कीमती धातुओं पर भी हो सकता है।

निवेशकों की नजर अब शुक्रवार को होने वाले जैक्सन हॉल संगोष्ठी पर भी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के भाषण से बाजार को आगे की मौद्रिक नीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिलने की उम्मीद है।

यानी फिलहाल घरेलू बाजार में सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है, लेकिन वैश्विक स्तर पर कई ऐसे फैक्टर मौजूद हैं जो इसकी कीमतों को दोबारा ऊपर ले जा सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में डॉलर, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े और फेड की नीति सोने की अगली चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्याज के दाम बढ़े तो दौड़ी 'कांदा एक्सप्रेस', नासिक से बड़े शहरों तक पहुंचेगा प्याज

25 Aug 2026

इमरान खान पर पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने किया बड़ा दावा, 21 पूर्व कप्तानों ने लिखी चिट्ठी

25 Aug 2026

चीनी के बाद सरकार ने गेहूं पर उठाया बड़ा कदम

25 Aug 2026

Dal Price 2026: रसोई का बजट बिगाड़ सकती है दाल! अरहर-मूंग पर मौसम की मार का खतरा |Dhan-Danadan S2 EP3

25 Aug 2026

भारत कैसे बना दुनिया का बड़ा Fuel Supplier? | India’s Refining Power Explained | Dhan-Danadan S2 EP5

25 Aug 2026
विज्ञापन

New Sim Card Rules: आपके पास भी है इतने सिम कार्ड तो होगी कार्रवाई! Airtel | Jio | Voda | BSNL | Jio

24 Aug 2026

रक्षाबंधन पर करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई

20 Aug 2026
विज्ञापन

Home Loan: होम लोन लेने से पहले जानिए EMI, Interest, Hidden Charges का पूरा सच | Dhan-Danadan S2 EP1

31 Jul 2026

Gold Loan New Rules 2026: गोल्ड लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, अब बदल जाएगा लोन चुकाने का तरीका

31 Jul 2026

India में क्यों बढ़ रहे हैं Income Tax Return?Direct Tax System में बड़े बदलाव,क्या कम हुई Tax चोरी?

27 Jul 2026

MSCI Top 10 List 2026: टॉप-10 में क्यों जगह नहीं बना पाईं भारतीय कंपनियां? AI | Dhan Danadan | AUV

12 Jun 2026

Rajesh Exports पर बढ़े सवाल! शेयरधारकों के लिए खतरे की घंटी?

09 Jun 2026

Bond Yield Rise | RBI बढ़ाएगा ब्याज दर? RBI Policy Alert | क्यों बढ़ रही है Bond Yield?

26 May 2026

Unorganised Jobs Update | आखिर क्या कहते हैं आंकड़े? |75 लाख नए रोजगार? पूरी रिपोर्ट समझिए

08 May 2026

Charitable Trust Tax Exemption | क्या बदलने वाले हैं नियम? | आयकर छूट पर असर?

06 May 2026

Flight New Rules 2026: सस्ती होगी हवाई यात्रा,60% सीटों पर क्या बदल गया? | DGCA Rule Explained

20 Mar 2026

EMI Shock आने वाला है? ,महंगाई की वजह से दुनियाभर में केन्द्रीय बैंक बढ़ाएंगे ब्याज दरें ? |Repo Rate

19 Mar 2026

Crude Oil Price Surge : कच्चा तेल महंगा, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

18 Mar 2026

Donald Trump ने Reliance Industries से कौन-कौन सी डील? | Iran-Israel war | US First Oil Refinery

12 Mar 2026

Trump vs China Trade War | भारत क्यों चर्चा में? | The Bonus

28 Feb 2026

हर बड़े कैश ट्रांजैक्शन पर PAN जरूरी पर अब बदल सकता है नियम! | The Bonus

12 Feb 2026

India-US Deal: किन कृषि उत्पादों के लिए भारत ने अमेरिकी बाजार खोला? | The Bonus

10 Feb 2026

रेपो रेट नहीं बदला, मंहगाई का अनुमान बढ़ा RBI की पॉलिसी का पूरा सच! | The Bonus

09 Feb 2026

India-US Trade Deal: पूरे एशिया में भारत पर सबसे कम टैरिफ क्यों?

04 Feb 2026

Europe Deal Impact: भारत को कितना फायदा, कितना नुकसान? | The Bonus

29 Jan 2026

Parag Parikh Large Cap Fund: पैसा लगाना चाहिए या नहीं? | PPFAS के फंड मैनेजर ने बताया निवेश का तरीका

29 Jan 2026

मेरे बाद मेरे बच्चे का क्या? स्पेशल चाइल्ड के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग | The Bonus

28 Jan 2026

गहनों के अलावा सोना–चांदी में निवेश,महिलाओं के लिए स्मार्ट विकल्प | The Bonus

28 Jan 2026

Budget 2026: बजट में क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा?

24 Jan 2026

Budget 2026: बजट में आएगा बड़ा बदलाव? अब पति-पत्नी दोनों भरेंगे TAX!

19 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed