{"_id":"5944e4f94f1c1b2c138b459e","slug":"buying-online-medicine-comes-with-a-risk-have-these-precautions-before-going-for-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन दवाएं खरीदने में है रिस्क, बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ऑनलाइन दवाएं खरीदने में है रिस्क, बरतें ये सावधानियां
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर के बजाए ऑनलाइन मेडिसन खरीदना सस्ता तो पड़ता है, लेकिन इसके साथ कई ऐसे रिस्क हैं जिनसे आपके पैसे तो जाएंगे ही साथ ही जान का खतरा भी हो सकता है। ऐसा होने पर आप उस वेबसाइट के बारे में शिकायत भी दर्ज करने के बाद किसी तरह की कार्रवाई होना मुश्किल है।
ऑनलाइन मेडिसन खरीदना हो रहा है पॉपुलर
विदेशों की तरह भारत में भी ऑनलाइन मेडिसन खरीदना काफी पसंद किया जा रहा है। घर बैठे ई-रिटेल साइट से सामान खरीदने के बाद दवाओं का कारोबार भी नेट से हो रहा है। हालांकि इसमें अभी कुछ गिनी-चुनी कंपनियां ही काम कर रही हैं। लोग भारी डिस्काउंट के चलते ऑनलाइन मेडिसन खरीदने को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

- फोटो : amar ujala
एक्सपॉयरी वाली दवाएं आने से होती है परेशानी
ऑनलाइन मेडिसन मंगाने से पुरानी या जल्दी एक्सपॉयर होने वाली दवाएं आने का खतरा रहता है। इसके अलावा कई बार कंपनियां गलत सॉल्ट वाली दवाएं भी आ जाती है, जिसको लेने से तबीयत सही होने के बजाए और खराब हो सकती है। ऑनलाइन दवा खरीदने पर कंपनियां 20 से 40 फीसदी तक छूट देती हैं, वहीं दुकान पर 10 से 15 फीसदी छूट मिलती है।

एक ब्रांड नाम से होती हैं कई दवाएं
इंटरनेट पर जो दवाएं बिकती हैं उनमें एक ब्रांड नाम से कई दवाएं होती हैं, जिनका सॉल्ट अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए अगर आप ऑनलाइन पेरासिटामॉल दवा मगाएंगे तो इस सॉल्ट के कई कॉम्बिनेशन आते हैं, इसलिए दवा मंगाने से पहले इसमें सावधानी रखने की जरुरत है।

कई बार आ जाती हैं नकली दवाएं
कई बार इंटरनेट पर ऐसी दवाओं का प्रचार किया जाता है, जो देखने में तो सही मालूम पड़ती है, लेकिन जब सामने आती है तो उसकी असलियत के बारे में पता चलता है। उदाहरण के तौर पर इंटरनेट पर वजन कम करने की दवाओं के बारे में बहुत सारी दवाईयों के बारे में बताया जाता है। इसके लिए पैसा भी ज्यादा रखा जाता है। लोग जब उसको मंगा लेते तब जाकर के उन्हें पता चलता है कि वो दवा नकली है।