फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना

Mon, 13 Jul 2020 01:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Jul 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
you can file a complaint against petrol pump if you not get these 9 facilities for free
पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये सुविधाएं - फोटो : iStock

पेट्रोल पंप हर खास और आम आदमी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर न गया हो। पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आपकी जेब में पैसा होना चाहिए, क्योंकि यह फ्री नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पेट्रोल पंप पर कुछ ऐसी सुविधाएं भी हैं, जो बिलकुल फ्री में मिलती हैं। अगर यह सर्विस देश के किसी भी पंप पर न मिले तो आप इसके लिए शिकायत कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी शिकायत सही पाई गई तो फिर उस पेट्रोल पंप पर जुर्माना लग सकता है साथ ही लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है।

you can file a complaint against petrol pump if you not get these 9 facilities for free
पीने का पानी - फोटो : पेक्सेल्स

पीने के लिए हो शुद्ध पानी
पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क पीने के पानी की सुविधा देनी होगी। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को आरओ मशीन, वॉटर कूलर और पानी का कनेक्शन खुद से लगवाना होगा। अगर किसी पंप पर पीने के पानी की सुविधा न मिलें तो इसके लिए भी तेल मार्केटिंग कंपनी से शिकायत कर सकते हैं। 

you can file a complaint against petrol pump if you not get these 9 facilities for free
इमरजेंसी में कर सकते हैं फोन कॉल - फोटो : pixabay

इमरजेंसी में कर सकते हैं फोन कॉल
अगर आप रास्ते में किसी परेशानी में फंस जाएं और मोबाइल फोन की सुविधा न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर के किसी एक नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी या फिर मैनेजर आपसे मना नहीं कर सकता है। यह सुविधा भी पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
you can file a complaint against petrol pump if you not get these 9 facilities for free
शौचालय की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

शौचालय की सुविधा
पेट्रोल पंप पर साफ व स्वच्छ शौचालय की सुविधा लोगों को मिलती है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको कोई नहीं रोक सकता है। अगर पेट्रोल पंप पर गंदे और टूटे शौचालय हैं, तो इसकी शिकायत आप तेल कंपनी से कर सकते हैं।  

विज्ञापन
you can file a complaint against petrol pump if you not get these 9 facilities for free
फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा - फोटो : pixabay

होनी चाहिए फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा
हर पेट्रोल पंप पर एक फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा होनी चाहिए, ताकि आम जनता जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर सके। इस बॉक्स में जीवनक्षक दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी दवाइयों पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होनी चाहिए। इस बॉक्स में दवाएं पुरानी नहीं होनी चाहिए। अगर पेट्रोल पंप आपकी मांग पर फर्स्ट एड बॉक्स देना मना कर दे तो इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed