Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट प्री-पेड प्लान, नहीं पड़ेगी हर बार रिचार्ज कराने की जरूरत

अगर आप बार-बार मोबाइल नंबर रिचार्ज करा कर परेशान हो गए हैं और अब लंबी वैधता वाले प्री-पेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको एक वर्ष की वैधता मिलेगी। साथ ही आपको इन प्री-पेड प्लान में हाई-स्पीड डाटा समेत प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में...

Airtel का 2,498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप एयरटेल के उपभोक्ता हैं, तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना दो जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी आपको एयरटेल एक्सट्रीम और जी5 जैसे प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

Vodafone का 2,399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं, तो आप इस प्लान को अपने लिए चुन सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी आपको वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।
- TRAI ने एयरटेल और वोडाफोन को पोस्टपेड प्लान बंद करने का दिया आदेश, जानें वजह
- Google for India 2020 कार्यक्रम आज होगा शुरू, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- Chingari एप के सिक्योरिटी पैनल में आई खामी, लाखों यूजर्स के अकाउंट पर मंडरा रहा है खतरा
- ये हैं 1000 रुपये से कीमत वाले बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा हाई स्पीड डाटा