फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह है देश का सबसे धनी मंदिर, 31 अरब के पार हुई सालाना आय

Wed, 24 Apr 2019 07:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 24 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
tirupati balaji temple recorded earning of 31 billion rupees, fd cross 12k crore rupees

भारत में मंदिरों की कमी नहीं है। छोटे-बड़े सभी मंदिरों की संख्या को लिया जाए तो पूरे देश में इनकी संख्या करोड़ों में है। हालांकि देश में एक ऐसा मंदिर भी है, जो कमाई के मामले में सबसे आगे है। फिलहाल इसकी सालाना आय 31 अरब के पार चली गई है।



इस मंदिर की विशेषता यह है कि लोग मानते हैं कि यहां पर आकर मन्नत मांगने से भगवान उनकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। बड़े से बड़े उद्योगपति से लेकर के राजनेता भी यहां अपना आर्शीवाद लेने के लिए आते हैं और गुप्त दान में रुपये, सोना,चांदी का चढ़ावा चढ़ाते हैं।

tirupati balaji temple recorded earning of 31 billion rupees, fd cross 12k crore rupees
तिरुमाला तिरुपति मंदिर

12 हजार करोड़ के पार हुई एफडी

आंध्र प्रदेश देश के सबसे धनी श्री वेंकटेश्वर मंदिर की देश के विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि 12,000 करोड़ को पार कर गई है। तिरुमला स्थित मंदिर का संचालन करने वाली संस्था तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा देश के राष्ट्रीय और निजी बैंकों में जमा एफडी पर सालाना करीब 845 करोड़ रुपये का ब्याज का आकलन है। 

tirupati balaji temple recorded earning of 31 billion rupees, fd cross 12k crore rupees
तिरुपति

2.5 करोड़ श्रद्धालुओं की संख्या

मंदिर के अधिकारी ने बताया कि दुनियाभर से करीब 2.5 करोड़ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही मंदिर की सालाना आय भी 31 अरब रुपये तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tirupati balaji temple recorded earning of 31 billion rupees, fd cross 12k crore rupees

8.7 टन शुद्ध सोना

टीटीडी के पास करीब 8.7 टन शुद्ध सोना है। इसके अलावा 550 किलो सोने के गहने हैं जो श्रद्धालुओं ने मंदिर की हुंडी में दान किए हैं। इन गहनों को भी शुद्ध सोने में बदला जाएगा। 8.7 टन सोने में से 1,938 किलो सोना इंडियन ओवरसीज बैंक में और 5,387 किलो सोना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा है। वहीं, डिपॉजिट पीरियड खत्म होने के बाद हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने 1,381 किलो सोना टीटीडी खजाने में लौटाया है। 

विज्ञापन
tirupati balaji temple recorded earning of 31 billion rupees, fd cross 12k crore rupees

तोड़ा था 2000 साल का रिकॉर्ड

तिरुपति बालाजी मंदिर में 27 जुलाई 2018 को हुंडी (दानपात्र) में 6.28 करोड़ रुपये का दान जमा कराया गया। ये मंदिर के 2000 साल के इतिहास में एक दिन के दान की सबसे बड़ी रकम का रिकॉर्ड है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, अगणित संपत्ति के मालिक इस मंदिर के इतिहास में इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा दान आने का रिकॉर्ड 5.73 करोड़ रुपये का था, जो वर्ष 2012 में रामनवमी के मांगलिक आयोजन के मौके पर दर्ज किया गया था।

इस पहाड़ी मंदिर में पूरे साल रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनकी तरफ से रोजाना औसतन 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये तक का चढ़ावा दान के तौर पर चढ़ाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed