अक्टूबर से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए एयर एशिया ने एक धमाकेदार ऑफर निकाला है। कंपनी फिलहाल टिकट बुकिंग पर 70 फीसदी की छूट दे रही है। इसके अलावा कंपनी छुट्टियों के लिए एक विशेष पैकेज भी लेकर के आई है, जिसमें 45 फीसदी की छूट मिल रही है।
फेस्टीव सीजन के लिए एयर एशिया का धमाकेदार ऑफर, टिकट बुकिंग पर 70 फीसदी छूट
बेस फेयर पर मिलेगी छूट
ऑफर के अनुसार यात्रियों को बेस फेयर पर छूट मिलेगी। इस ऑफर के तहत यात्री एक अक्तूबर 2019 से दो जून 2020 तक यात्रा कर सकेंगे। वहीं इसके लिए टिकट की बुकिंग 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2019 तक करनी होगी। हालांकि लोगों को पीक पीरियड में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
#DIDYOUKNOW #AirAsia is currently flying to over 140 destinations. Currently, we are also offering discounts of up to 70% for ALL DESTINATIONS. Head over to https://t.co/dyLszRSDkC to find out more information and for terms and conditions. Don't wait and BOOK NOW! pic.twitter.com/rTuIgudiYC
— AirAsia (@AirAsia) April 24, 2019
हॉलीडे पैकेज के लिए 45 फीसदी छूट
फ्लाइट पर छूट के अलावा कंपनी हॉलीडे पैकेज पर भी छूट दे रही है। इसमें लोगों को एयर एशिया के नेटवर्क पर फ्लाइट की बुकिंग के अलावा होटल की बुकिंग भी करनी होगी। इसके लिए बुकिंग 22 अप्रैल से शुरू हो गई है और 28 अप्रैल तक चलेगी।
वहीं यात्री एक अक्तूबर 2019 से लेकर के 29 फरवरी 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। हालांकि इस पैकेज का फायदा लोगों को तब ही मिलेगा जब वो मलयेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग, चीन और जापान के लिए पैकेज को बुक करेंगे।
ऐसे मिलेगी छूट
- सबसे पहले आपको अपनी आने-जाने की फ्लाइट को चुनना होगा।
- इसके बाद प्रोमो पीरियड के अनुसार तारीख का चयन करें।
- इसके बाद अपना पसंदीदा होटल चुनें।
- पेमेंट के दौरान आपको पूरे पैकेज पर 45 फीसदी की छूट मिल जाएगी।