फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े हादसे से बचना है तो अगली बार गैस सिलिंडर लेने से पहले देख लें ये अहम चीज

Mon, 20 Jul 2020 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
know how to check expiry date of LPG gas cylinder to prevent from blasting
गैस सिलिंडर (फाइल फोटो)

क्या आप जानते हैं कि जो गैस सिलिंडर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी एक्सपायरी डेट भी होती है? नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं, इसे जानने का तरीका। आपके घर में आने वाले सिलिंडर एक्सपायर डेट के हो सकते हैं, जो खतरनाक है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सिलिंडर आए तो आप उसकी एक्सपायरी डेट की जांच कर लें। आइए जानते हैं इसका तरीका।

know how to check expiry date of LPG gas cylinder to prevent from blasting
गैस सिलिंडर (फाइल फोटो)

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलिंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलिंडर का वजन और तीसरी पत्ती में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलिंडर की एक्सपायरी डेट होती है। 

आइए जानते हैं आप कैसे सिलिंडर की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं।

know how to check expiry date of LPG gas cylinder to prevent from blasting
गैस सिलिंडर (फाइल फोटो) - फोटो : SELF

आपने देखा होगा कि सिलिंडर की पट्टी पर ए-22, बी-24 या सी-23, डी-21 लिखा होता है। इन चारों अक्षरों को महीनों में बांटा गया है-

  • ए का मतलब जनवरी से मार्च तक
  • बी का मतलब अप्रैल से जून तक
  • सी का मतलब जुलाई से सितंबर तक
  • डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक होता है। 

यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलिंडर से दुर्घटना होने पर मिलता है छह लाख रुपये का मुफ्त बीमा, जानिये क्लेम की प्रक्रिया
 

ए, बी, सी और डी अंकों के बाद लिखी संख्या एक्सपायरी वर्ष होती है। यानी अगर पट्टी पर डी-22 लिखा है तो सिलिंडर दिसंबर 2022 को एक्सपायर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to check expiry date of LPG gas cylinder to prevent from blasting
गैस सिलिंडर (फाइल फोटो)

हर एलपीजी गैस सिलिंडर को इस्तेमाल करने की एक समयसीमा होती है। इस अवधि के बाद सिलिंडर की टेस्टिंग करवानी होती है। यदि टेस्टिंग में सिलिंडर इस्तेमाल करने लायक नहीं निकलता तो इसे मार्केट से हटा दिया जाता है। किसी भी नए सिलिंडर की टेस्टिंग 10 से 15 साल में करानी होती है। वहीं पुराने सिलिंडर की टेस्टिंग हर पांच साल में करवानी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: 8वीं पास 5000 रुपये में पोस्ट ऑफिस के साथ शुरू करें ये काम, हर माह होगी 50000 रुपये की कमाई

आगे जानते हैं सिलिंडर की टेस्टिंग कहां होती है।

विज्ञापन
know how to check expiry date of LPG gas cylinder to prevent from blasting
गैस सिलिंडर - फोटो : सोशल मीडिया

कहां होता है टेस्ट?
गैस सिलिंडर प्लांट में सिलिंडर की जांच की जाती है। कई बार लोग सालों तक सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में इस तरह के सिलिंडर की जांच बहुत जरूरी हो जाती है। अगर जांच नहीं करवाई गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बेहद लोकप्रिय हो गई है 'कोरोना कवच पॉलिसी', प्रीमियम 447 से शुरू, जानें कितना मिलेगा कवर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed