फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद लोकप्रिय हो गई है 'कोरोना कवच पॉलिसी', प्रीमियम 447 से शुरू, जानें कितना मिलेगा कवर

Mon, 20 Jul 2020 01:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jul 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Corona kavach Insurance Policy Is Becoming Popular amon people know about premium and other features
Coronavirus insurance - फोटो : social media

कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बाजार में आने के साथ ही बेहद लोकप्रिय हो गई है। कोविड-19 महामारी के फैलाव को देखते हुए करीब सभी साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिए यह उत्पाद 10 जुलाई से पेश करना शुरू किया है। इसका उद्येश्य है कि लोग इस महामारी के इलाज के लिए मुनासिब दर पर एक स्वास्थ्य बीमा संरक्षण ले सकें। 



इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष (अंडरराइटिंग) सुब्रत मंडल ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर यह उत्पाद जारी हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है और लोग इससे काफी आकर्षित हुए है। कोरोना कवच को व्यक्ति स्वयं के लिए और अपने जीवनसाथी, माता-पिता और 25 साल से कम उम्र के आश्रित बच्चों के लिए खरीद सकता है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली एनसीआर के लोगों ने इसमें अधिक रुचि दिखाई है। 

इसका प्रीमियम सिर्फ 447 रुपये से शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं इसका खास बातें।

Corona kavach Insurance Policy Is Becoming Popular amon people know about premium and other features
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

इरडा के निर्देश पर बीमा कंपनियों ने कोरोना कवच पॉलिसी बाजार में उतार दी है। 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कवर वाली इस पॉलिसी का प्रीमियम 447 रुपये से शुरू हो रहा है।

बीमा नियामक इरडा ने सभी कंपनियों को कोविड-19 से इलाज के लिए विशेष बीमा पॉलिसी लाने का निर्देश दिया था। इसकी अवधि 3.5 महीने से 9.5 महीने तक होगी और संक्रमित व्यक्ति को घर पर इलाज में हुए कर्ज का भी क्लेम दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बड़े हादसे से बचना है तो अगली बार गैस सिलिंडर लेने से पहले देख लें ये अहम चीज

Corona kavach Insurance Policy Is Becoming Popular amon people know about premium and other features
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : pixabay

एचडीएफसी एर्गो ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के अस्पताल का खर्च इस पॉलिसी में शामिल होगा। संक्रमण से प्रभावी अन्य बीमारियों और एंबुलेंस का खर्च भी शामिल रहेगा, जिसमें 14 दिन तक घर पर इलाज की सुविधा होगी। 

यह भी पढ़ें: क्या अब से हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक? यूनियनों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona kavach Insurance Policy Is Becoming Popular amon people know about premium and other features
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बजाज आलियांज ने बताया कि प्रीमियम 447 रुपये से लेकर 5,630 रुपये और जीएसटी होगा। इसमें अस्पताल के रोजाना नकद खर्च का वैकल्पिक कवर भी होगा जिसका प्रीमियम 3 रुपये से 620 रुपये और जीएसटी रहेगा। 35 साल तक उम्र के व्यक्ति को 50 हजार तक की पॉलिसी 447 रुपये और जीएसटी के प्रीमियम पर मिल जाएगी। सभी प्रीमियम एकमुश्त जमा किए जाएंगे और देशभर में इनकी दरें भी समान होंगी।

विज्ञापन
Corona kavach Insurance Policy Is Becoming Popular amon people know about premium and other features
Coronavirus in india - फोटो : PTI

सस्ता पड़ेगा फैमिली प्लान
मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी-सीईओ कृष्णन रामचंद्रन ने बताया कि हमारी कीमतें काफी सस्ती हैं। 31-55 साल के व्यक्ति को 2.5 लाख रुपये का कवर सिर्फ 2,200 रुपये के प्रीमियम पर दिया जा रहा है।

अगर दो व्यस्क और एक बच्चे का साथ बीमा कराते हैं, तो इसका प्रीमियम 4,700 रुपये पड़ेगा। यानी परिवार का एकसाथ बीमा कराने पर प्रीमियम सस्ता पड़ेगा। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने भी कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शुक्रवार को जारी कर दी है, जो 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कवर देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed