फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान सम्मान निधि के तहत नहीं मिली किश्त, तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Sat, 18 Jul 2020 11:32 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 18 Jul 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Have you got your payment from pradhan mantri kisan samman yojna if not then call on this helpline number
PM Kisan Yojana - फोटो : DD News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत किसान परिवार को साल में तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जाने थे। अब तक इस स्कीम के जरिए देश दस करोड़ नौ लाख किसानों को फायदा मिल चुका है। 



केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक किसान सम्मान निधि योजना के तहत चार करोड़ 40 लाख किसानों को और मदद दी जानी है। अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों को अभी तक इस स्कीम का लाभ नहीं मिला है या तो उनके बैंक खाते या आधार कार्ड में कुछ गड़बड़ी है या फिर उनका आधार कार्ड लिंक नहीं है।

अगर आप किसान हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो अब इसे आप खुद चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में दो हजार रुपये की किश्त आई है या नहीं। 

Have you got your payment from pradhan mantri kisan samman yojna if not then call on this helpline number
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : pixabay

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की जीवनशैली में सुधार करना और उनको आर्थिक रूप से मदद करना ही इस स्कीम का लक्ष्य है। इसके जरिए किसानों को सालाना छह हजार रुपये की राशि दी जाती है जो तीन किश्तों के रुप में किसान को मिलती है। इसके लिए किसान को पहले स्कीम के तहत खुद को रजिस्टर करना होता है।

केंद्र सरकार ने देश के सभी 14.5 करोड़ किसानों को इस स्कीम के जरिए फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभी स्कीम के जरिए इतने रजिस्ट्रेशन नहीं हुए हैं। इसलिए सरकार का कहना है कि जिस किसी बालिग व्यक्ति का नाम रेवेन्यू कार्ड में है वो खुद को स्कीम में रजिस्टर करवाकर स्कीम का फायदा उठा सकता है।

इसका मतलब यह हुआ कि एक खेती के भूलेख पत्र पर अगर एक से ज्यादा बालिग व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं तो हर व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर इस स्कीम का फायदा उठा सकता है। इसके लिए हर व्यक्ति का अलग से आधार-कार्ड और बैंक खाते की जानकारी चाहिए होगी।

Have you got your payment from pradhan mantri kisan samman yojna if not then call on this helpline number
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : pixabay

अगर आपको तीन किश्तों में से कोई एक किस्त नहीं मिली है तो आप सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और किश्त के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर है 011-24300606, इसके अलावा सरकार ने कई और जरूरी नंबर भी साझा किए हैं ताकि अपनी धनराशि के बारे में किसान को जानकारी लेने में आसानी हो।

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
  • पीएम किसान हेल्पलाइन-  0120-6025109
  • ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन
Have you got your payment from pradhan mantri kisan samman yojna if not then call on this helpline number
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : pixabay

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन किश्तों में किसान को धनराशि दी जाती है। किसानों को दी जाने वाली पहली किश्त एक दिसंबर से 31 मार्च तक दी जाती है, वहीं दूसरी किश्त के लिए सरकार ने एक अप्रैल से 31 जुलाई का समय रखा है और किसानों के खातों में तीसरी किश्त एक अगस्त से 30 नवंबर के बीच आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed