300 रुपये से कम के धमाकेदार रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने बढ़ते संक्रमण के कारण घर से काम करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन सभी प्री-पेड प्लान में पर्याप्त डाटा और असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, बाजार में इतने सारे रिचार्ज प्लान होने की वजह से उपभोक्ता अपने लिए सही प्लान का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए आज हम यूजर्स के लिए तीनों कंपनियों के कुछ खास प्री-पेड प्लान लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है। आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

Airtel का 279 रुपये वाला प्लान
एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 4 लाख रुपये का जीवन बीमा और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

Jio का 249 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान में जियो के प्रीमियम एप्स को भी एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।