फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल में लखपति बना देंगी ये छोटी-छोटी सेविंग टिप्स

Mon, 04 Apr 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
best money management tips for saving

हर महीने पैसा बचाने की कसम खाने के बावजूद भी पैसा बचा नहीं पाते तो इन टिप्स पर गौर कीजिए। अगर सही तरह से पालन किया तो पांच साल में लखपति होना तय है।



पूरी जद्दोजहद के बाद भी सेविंग नहीं कर पाते तो इन आसान टिप्स को मन लगाकर फॉलो कीजिए। पांच साल में लखपति बनने का सपना यही टिप्स पूरा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरत है थोड़ी सी समझदारी और इच्छाशक्ति की।

बन जाइए घर के वित्तमंत्री

best money management tips for saving

जिस तरह वित्तमंत्री हर साल देश का बजट बनाते हैं, उसी तरह आप भी घर के वित्त मंत्री बन जाइए और हर माह सैलरी आने वाले दिन घर का पूरा वित्त बजट तय कर लें। बचत के लिए तय किया गया पैसा सैलरी अकाउंट से ही सेविंग अकाउंट में डाल दें या उसकी एफडी बना दे। इस तरह आप चाह कर भी वो पैसा नहीं खर्च कर पाएंगे जो बचत के लिए रखा गया है।

हर छोटे बड़े खर्चें को लिख डाले

best money management tips for saving
लोग भले ही आपको चिल्लड़बाज कहें लेकिन आप तय कर लें कि दिन बीतने के बाद दिन भर के हर खर्च को लिख लें। इस तरह आप अपना नियमित खर्च जान जाएंगे और कुछ गैरजरूरी चीजों पर हो रहे खर्च को पहचान पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद पर लगाएं पैनल्टी, दे रिवॉर्ड

best money management tips for saving

ज्यादा खर्च करने पर अपना जेबखर्च बंद करें और कम खर्च करने पर खुद को पुरस्कार दे डालें। किसी बहुप्रतीक्षित सपने को साल के अंत तक के लिए टॉरगेट बना लें।

इस तरह सोचें कि साल के अंत में माइक्रोवेव लेना है और वो भी पुरस्कार के पैसों से। फिर देखिए आप हर महीने खुद ही पैसे बचाएंगे और साल के अंत में बिना बजट को छेड़े आपके किचन में माइक्रोवेव होगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन ऑफर्स को अनदेखा करें

best money management tips for saving

अगर आप भी नए जमाने की ऑनलाइन शॉपिंग के मोह में पड़ जाते हैं तो खुद पर कंट्रोल करें। उन खबरों को खोजें जहां ऑनलाइन फ्राड और ऑनलाइन खरीदने के नुकसान बताए गए हों। इस तरह आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed