फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: पेट्रोल, गैस सिलिंडर, राशन कार्ड, रेलवे, केरोसीन सहित आज से बदले ये आठ नियम

Mon, 01 Jun 2020 10:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 01 Jun 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Rules Will Change From 1st June related to Railway Ration Card after lockdown gas cylinder petrol diesel gas cylinder
एक जून से हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

एक जून 2020 यानी आज से भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें रेलवे, एयरलाइंस, गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम, राशन कार्ड, केरोसीन आदि शामिल है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।



Rules Will Change From 1st June related to Railway Ration Card after lockdown gas cylinder petrol diesel gas cylinder
राशन की दुकान - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में लागू हुआ 'एक देश, एक राशन कार्ड'
आज से देश के गरीबों तक राहत पहुंचाने के लिए 'एक देश, एक राशन कार्ड' लागू हो गया है। इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होगी। इसके तहत राशन कार्ड का लाभ देश के किसी भी कोने में उठाया जा सकता है। मोदी सरकार की इस योजना से 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। 

पहले यह था नियम
इससे पहले जिस जिले का राशन कार्ड बना होता था, आपको उसी जिले में राशन मिल सकता था। वहीं अगर आप जिला बदल लेते थे तो इसका फायदा आपको नहीं मिलता। इससे गरीबों को आसानी से सस्ती कीमत पर अनाज मिलता है। एक देश, एक राशन कार्ड लागू होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग किफायती कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं। 

धारकों को इतने में मिलेगा चावल-गेहूं
राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल तीन रुपये किलो की दर से और गेहूं दो रुपये किलो की दर से मिलेगा। कार्ड दो भाषाओं में - स्थानीय भाषा और हिन्दी अथवा अंग्रेजी में जारी होगा।

30 सितंबर तक आधार से करना होगा लिंक
राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इस संदर्भ में केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी आधार से जुड़े नहीं होने के बावजूद राशन कार्डधारकों को राशन मिलता रहेगा। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी लाभार्थी को उसके हिस्से का राशन देने से मना नहीं किया जाना चाहिए। 

Rules Will Change From 1st June related to Railway Ration Card after lockdown gas cylinder petrol diesel gas cylinder
सांकेतिक तस्वीर

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर
आज आम आदमी को झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 

इतना महंगा हुआ गैर-सब्सिडी वाला सिलिंडर
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 593 रुपये हो गई है, जो पहले 581.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 584.50 रुपये से बढ़कर 616 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 579 रुपये से बढ़कर 590.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 569.50 रुपये का था, जो आज से 606.50 रुपये का हो गया है। 

इतना महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 110 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1029.50 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 1086 रुपये से बढ़कर 1139.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 978 रुपये से बढ़कर 1087.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1144.50 रुपये का था, जो आज से 1254 रुपये का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rules Will Change From 1st June related to Railway Ration Card after lockdown gas cylinder petrol diesel gas cylinder
केरोसीन - फोटो : फाइल फोटो

केरोसीन की कीमत में कटौती
हालांकि तेल कंपनियों ने केरोसीन की कीमतों में कटौती की है। मालूम हो कि दिल्ली केरोसीन फ्री सिटी घोषित है। इसलिए दिल्ली में केरोसीन की कीमतें जारी नहीं होती। कोलकाता में आज से एक लीटर केरोसीन की कीमत 12.12 रुपये घटकर 15.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 27.85 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह मुंबई में एक लीटर केरोसीन का भाव 13.96 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 13.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विज्ञापन
Rules Will Change From 1st June related to Railway Ration Card after lockdown gas cylinder petrol diesel gas cylinder
railway station - फोटो : अमर उजाला

आज से चलेंगी 230 ट्रेनें 
लॉकडाउन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे एक जून से 200 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने जा रहा है, जो नॉन एसी होंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि भी की थी। इन ट्रेनों के साथ पहले से संचालित हो रही 30 ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। 

यहां गौर करने वाली बात यह है कि रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी है। साथ ही तत्काल कोटा के तहत भी टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह सुविधा रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। हालांकि, रेलवे ने टिकट की एडवांस बुकिंग के नियमों में कुछ परिवर्तन किया है। 

यह भी पढ़ें: इस महीने इन तारीखों को विभिन्न राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अवकाश की सूची

गौरतलब हो कि लॉकडाउन में 30 दिन पहले ही टिकट आरक्षण की सुविधा थी। लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी कर 120 दिन कर दिया गया है। रविवार से सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग वाले नियम में बदलाव हो जाएगा। करंट सीट बुकिंग यानी सीट खाली रहने पर स्टेशनों से इस तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। साथ ही बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस 31 मई की सुबह टिकट काउंटर व ऑनलाइन सर्विस के तहत होने लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed