{"_id":"5889b7584f1c1b5222cf4e4c","slug":"budget-2017-5-unknown-facts-of-budget-you-want-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजट 2017: ऐसे 5 अहम तथ्य, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बजट 2017: ऐसे 5 अहम तथ्य, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे
Fri, 27 Jan 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश का आम बजट इस बार एक फरवरी को पेश होगा। आइये जानते हैं बजट से जुड़े कुछ अहम पहलू, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे...
इस फ्रेंच शब्द से बना बजट शब्द
2 of 7
बजट शब्द फ्रेंच के "Bougette" शब्द से लिया गया है, जिसका फ्रेंच में मतलब होता है "लेदर का बैग"। भारतीय संविधान के अनुछेद 112 के अनुसार, आम बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए केन्द्र सरकार की ओर से खर्च में लाई जाने वाली या प्रस्तावित राशि का लिखित ब्यौरा होता है।
पहली बार इस विदेशी नागरिक ने पेश किया था बजट
3 of 7
जेम्स विलसन
भारत में पहली बार बजट ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से 7 अप्रैल 1860 को लाया गया। भारतीय परिषद के वित्त सदस्य जेम्स विलसन ने पहली बार भारतीय वॉयस राय को बजट पेश करने की सलाह दी थी। बाद में उन्होंने 'The Economist' जैसी मशहूर पत्रिका और 'Standard Chartered Bank' की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद भारत का बजट इन्होने किया था पेश
4 of 7
आर के चेट्टी
आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री आर के शानमुखम चेट्टी थे, जिन्होंने 26 नवंबर 1947 को पहला बजट पेश किया। यह बजट 15 अगस्त, 1947 से 31 मार्च, 1948 तक साढे़ सात महीने के लिए ही पेश किया गया था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद नया बजट पेश करना जरूरी था।
विज्ञापन
हलवा सेरेमनी से शुरू होती है बजट डॉक्यूमेंट्स की छपाई
5 of 7
अरुण जेटली
- फोटो : ANI
बजट डॉक्यूमेंट्स की छपाई शुरू होने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी होती है। इस सेरेमनी में वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं। हलवा एक मीठी डिश है, जो कढ़ाई में बनाई जाती है। इसे उन सब को परोसा जाता जो बजट बनाने की प्रक्रिया में सम्मिलित होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।