फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनकम टैक्स के पांच नए नियम जिनसे हो जाएंगे आप परेशान

Wed, 25 Jan 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Income tax department may slap huge penalty on these 5 conditions
आयकर विभाग

नोटबंदी के बाद काले धन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने इनकम टैक्स एक्ट में कई सारे संशोधन किए है, जिससे टैक्स अधिकारियों को कई सारे अधिकार मिल गए हैं। इन अधिकारों के चलते टैक्सपेयर को और ज्यादा परेशान किया जा सकेगा। 



पहले किया था यह बदलाव

नोटबंदी के बाद इनकम टैक्स विभाग ने जो सबसे पहला संशोधन करके नियम बनाया था, उसके तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी इनकम या खर्चे के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाएगा, तो उसके ऊपर 83 फीसदी का टैक्स लगेगा।

इससे पहले यह टैक्स 35 फीसदी था। इस नियम के अलावा भी सरकार ने कुछ और संशोधन किए है, जिनके बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं....

दोस्तों से पैसा लेने पर भी लगेगा टैक्स

Income tax department may slap huge penalty on these 5 conditions
income tax department

अगर आप अपने किसी परिचित या दोस्त से पैसा उधार लेते हैं या फिर उनको देते हैं, तो भी इनकम टैक्स विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है। अगर  इनकम टैक्स विभाग आपके द्वारा दिए गए दावे से संतुष्ट नहीं हुआ, तो इस पैसे को काले धन की श्रेणी में मानकर आपके ऊपर 83 फीसदी का टैक्स लगा सकता है। 

पैतृक ज्वैलरी के बारे में नहीं है कोई सबूत

Income tax department may slap huge penalty on these 5 conditions
अक्षय तृतीया पर बसनही बाजार स्थित ज्वैलर्स की दूकान पर आभूषणों की खरीदारी करतीं महिलाएं। अमर उजाला

घर में लोगों के पास अकसर पहले से ज्वेलरी होती है। यह उनको पुरखों से मिलती है। अब घर में रखी ऐसी पैतृक ज्वेलरी पर भी इनकम टैक्स विभाग की नजर है। इसके अलावा आपने अपनी डिस्कलोज की गई इनकम या फिर कृषि से हुई आय से कुछ भी सोना-चांदी खरीदा था, उसके बारे में भी प्रूफ रखना होगा।

अगर ऐसा कुछ भी आयकर अधिकारियों को नहीं मिला तो आप पर काला धन से ज्वैलरी खरीदने पर 83 फीसदी जुर्माना लगा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे उद्योग लगाने के लिए लिया हुआ है पैसा

Income tax department may slap huge penalty on these 5 conditions
अगर आप किसी तरह का छोटा बिजनेस, उद्योग लगाने के लिए किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है तो उसका पूरा हिसाब-किताब रखें। अगर इनकम टैक्स विभाग को इसमें किसी तरह भी कमी नजर आई तो वो आपके ऊपर काफी बड़ा जुर्माना लगा सकती है।
 
विज्ञापन

बेटा/बेटी की शादी में खर्च करें संभाल कर

Income tax department may slap huge penalty on these 5 conditions
shadi - फोटो : amar ujala
घर में बेटा या बेटी की शादी का प्लान कर रहे हैं, तो खर्च थोड़ा संभालकर करें। अगर शादी में आपने अपनी इनकम से ज्यादा खर्च किया तो इनकम टैक्स विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है। अगर आपके बैंक बैलेंस और शादी  खर्च में जरा सा भी असमानता दिखी तो आप पर जु्र्माना लग सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed