फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसा कमाने का अासान तरीका, इन ऐप्स का करें इस्तेमाल

Tue, 06 Sep 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
Want to earn money, Use these apps
Keettoo app

सोशल मीडिया पर और मोबाइल पर एसएमएस के जर‌िए फर्जी ऐप्स से पैसे कमाने वाले कई ऑफर आपके सामने आए होंगे। मगर हम बता रहे हैं ऐसे ऐप्स, जिनसे आप पूरी तरह सुरक्षित रहकर पैसे कमा सकते हैं। साथ ही आपको इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना होगा।




1. Keettoo

यह फ्री ऐप एक की बोर्ड को विभिन्न ब्रैंड्स के लिए एक टारगेटेड ऐड प्लैटफॉर्म से जोड़ देता है। इसे इंस्टॉल करने पर यह आपको ऐड्स देखने के लिए नोटिफिकेशन भेजता है। इन विज्ञापनों को देखने पर आपके कीटो अकाउंट में एक रुपया जुड़ जाता है। यह ऐप आपके पेटीएम और मोबिक्विक वॉलेट्स से लिंक्ड होता है, जहां आप ऐप पर कमाए गए कैश को रिडीम कर सकते हैं।

2. Yumchek

Want to earn money, Use these apps
Yumchek app

यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए है। आप जब रेस्तरां में मिले बिल को अपलोड करते हैं तो यह ऐप आपके लिंक्ड पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करता है। हर रिसीट के लिए यह आपके वॉलेट में 5 रुपये जोड़ता है। हर रसीद पर आपको लॉयल्टी प्वॉइंट्स (यमीज) भी मिलते हैं। आप इन पॉइंट्स का इस्तेमाल लोटो खेलने में कर सकते हैं, जहां आपको प्राइज जीतने का मौका मिलता है। साथ ही इस ऐप के जरिए आप अपने आसपास के रेस्तरां के बारे में पता भी कर सकते हैं।

3. Foap

Want to earn money, Use these apps
Foap app

इस ऐप के जरिए आप अपने फोन से खींची गई फोटो को बेचकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको इस पर एकाउंट बनाना होगा, जिसका पैसा नहीं लगेगा। उसके बाद अपनी खींची गई फोटो को फोप के मार्केटप्लेस पर अपलोड करें। अगर कोई उस फोटो को खरीदता है तो आपको एक फोटो के लिए 300 से 350 रुपये मिल सकते हैं। पेपाल के जरिए पेमेंट ट्रांसफर की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4. Tengi

Want to earn money, Use these apps
Tengi app

​यह एक तरह का चैट बेस्ड ऐप है, जो आपको पैसा सीधे नहीं देता है। इसके बजाय आप ऐप पर चैटिंग और किसी नए कॉन्टैक्ट को इनवाइट करने पर टिकट पाते हैं। आप इन टिकट्स से वीकली ड्रॉ में हिस्सा ले सकते हैं। यदि आप विनर बनते हैं तो ऐप से आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आप कैश को या तो अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर किसी ई-कॉमर्स साइट का गिफ्ट वाउचर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

5. वॉलेट्स

Want to earn money, Use these apps
Wallet

आज ऑनलाइन कई वॉलेट्स मौजूद हैं, जो अलग-अलग तरह के बिल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग करने पर कई तरह के ऑफर देते हैं। ये वॉलेट्स सीधे तौर पर पैसा कमाने का मौका तो नहीं देते हैं, लेकिन ये कैशबैक ऑफर जरूर देते हैं। पेटीएम आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने पर 300 रुपये के कैशबैक का ऑफर दे रहा है। वॉलेट का इस्तेमाल करने पर आमतौर पर कैशबैक मनी आपके एकाउंट में जोड़ दी जाती है। अलग-अलग वॉलेट प्रदाता कंपनियां अपने हिसाब से अलग-अलग कैशबैक सर्विस ऑफर करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed