फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये धमाकेदार ऑफर्स लेकर आ रही है रिलायंस JIO

Wed, 16 Nov 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio gears up with these plans
रिलायंस जियो - फोटो : ककक

‌रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर कुछ ही दिनों अर्थात 31 दिसंबर 2016 को खत्म होने वाला है। रिलायंस जियों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी आपके लिए 5 नए धमाकेदार ऑफर लेकर आने वाली है। कंपनी ने कॉल और डेटा क्षेत्र में कंपनियों को टक्कर देने के बाद दूसरे दूसरे मार्केट्स को भी टार्गेट करने की तैयारी पूरी कर ली है।


जानें कौन सी हैं जियो के ये 5 ऑफर्स

रिलायंस जियो DTH

कॉल और डेटा के बाद जियो जल्द ही DTH (डायरेक्ट टू होम ) सर्विसेज भी लाने की तैयारी में है। कंपनी सूत्रों ने बताया कि ये सेवा आपके टीवी देखने के खर्चे को बेहद कम कर देगी और स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वालों को कई बेहतरीन ऑप्शन मुहैया कराएगी। 

रिलायंस जियो Voice Over Wi-Fi

Reliance Jio gears up with these plans
रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी
रिलायंस  जियो की बाकि सर्विसेज से अलग है ये सेवा। इस सेवा के जरिये यूजर्स देश के बाहर यात्रा करते वक्त भी वाई-फाई का यूज कर सकेंगे। 

Jio GigaFiber सेवा

Reliance Jio gears up with these plans
Jio

अब रिलायंस की तैयारी घरों में एंटर करने की है। Jio यह काम फाइबर टु द होम (FTTH) सेवा के जरिए शुरू करेगी। रिलायंस जियो जल्दी ही अपने इंटरनेट एक्सपेंशन प्लान के तहत GigaFiber सर्विस लॉंच करने वाली है। अभी तक Google और कुछ चुनिन्दा कंपनियां ही इस तरह की सेवा मुहैया कराती हैं। इस सर्विस की टेस्टिंग चेन्नई में हो रही है। रिलायंस का दावा है की GigaFiber के जरिए यूजर्स को 1 Gbps की स्पीड मिलेगी। साथ ही इस सर्विस में सिर्फ 500 रुपये से प्लान्स शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस जियो Car Connect OBD

Reliance Jio gears up with these plans
Jio App

रिलायंस ‌जियो जल्द ही आपकी कार को सुपर कार में बदलने वाला है। जियो इंटरनेट बेस्ड Car Connect Onboard Diagnostics सेवा पर काम कर रही है। इसके जरिए जियो ही फ्यूल स्टेटस, ऑयल और वॉटर स्टेटस संबंधी जानकारी को मॉनिटर करेगा। इससे आपको अपनी गाड़ी से रिलेटेड सभी जरूरी सूचनाएं आपके स्मार्टफोन के स्क्रीन पर मुहैया हो जाएंगी।

विज्ञापन

Jio मनी

Reliance Jio gears up with these plans
Jio Money

आपके मन में सवाल उठ सकता है कि जब Paytm और Freecharge जैसी सेवाएं पहले मौजूद हैं तो ऐसे में Jio मनी में नया क्‍या होगा? आपको बता दें कि Jio ने कहा था कि Jio मनी लाने का मुख्‍य मकसद दैनिक जरूरतों का कैशलेस सॉल्‍यूशन उपलब्‍ध कराना है। शॉपिंग मॉल, कैब सर्विस, मेट्रो टिकट आदि का भुगतान Jio मनी एक क्लिक से करेगी। अभी इसकी सेवा कुछ क्षेत्रों में ही सीमित है। आने वाले महीनों में यह जल्‍द ही अपना विस्‍तार करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed