फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: एक महीने के अंदर हुए इन 5 बड़े नुकसान से कैसे उबरेगा भारत?

Tue, 17 Mar 2020 04:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 17 Mar 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
here are five things that will tell you how corona virus badly affected indian economy
sensex crash - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना खौफ फैला रखा है। इस वायरस से अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस दुनिया को मंदी की तरफ ढकेल रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत को अब तक कोरोना वायरस से कितना नुकसान हुआ है। तो डालते हैं एक नजर,

here are five things that will tell you how corona virus badly affected indian economy
मूडीज रेटिंग - फोटो : self

मूडीज ने घटाई रेटिंग

कोरोना वायरस का सबसे बड़ा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग को 5.4 से घटा कर 5.3 कर दिया है। दरअसल कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए मूडीज ने 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.3 प्रतिशत कर दिया। 

here are five things that will tell you how corona virus badly affected indian economy
छावला स्थित आईटीबीपी कैंप जहां संक्रमित लोग आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत

खबर लिखने तक भारत में अब तक कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक इसके 125 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
here are five things that will tell you how corona virus badly affected indian economy
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार - फोटो : File

निवेशकों ने निकाले 37.97 करोड़ रुपए 

कोरोना वायरस का दूसरा बड़ा असर भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने से पड़ा है। कोरोना वायरस के फैलने के डर को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPII) ने भारतीय बाजार से केवल मार्च महीने में अब तक 37,97 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। मौजूद आंकड़ों के मुताबिक मंदी के डर से घबराए निवेशकों ने अब तक इक्विटी से 24,776.36 करोड़ रुपए निकाले हैं। वहीं, डेट मार्केट से अब तक विदेशी निवेशकों ने 13,199.54 करोड़ रुपए निकाले हैं। 

विज्ञापन
here are five things that will tell you how corona virus badly affected indian economy
शेयर बाजार - फोटो : PTI

Lower Circuit Breaker का करंट

13 मार्च 2020 को भारतीय शेयर बाजार को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा। दरअसल बाजार के खुलने के बाद कुछ मिनटों के भीतर ही कारोबार लड़खड़ा गया। इस दौरान निफ्टी 10 फीसद से ज्यादा टूटा वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 9.4 फीसद टूटकर 29867 के स्तर पहुंच गया। यह 12 सालों में पहली बार था जब भारतीय शेयर बाजार में कुछ समय के लिए लोअर सर्किट लगने की वजह से कारोबार को रोकना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed