भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। की शुरूआत भारी गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 450 अंक तक टूट गया, वहीं निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि तीन दिन बंद होने के बाद मंगलवार को बाजार ने इस हफ्ते के कारोबार की शुरूआत की। वहीं दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सूचकांक 514.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,304.63 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी में गिरावट रही और ये 187.85 अंक गिरकर 8,108.45 स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स 699 अंक टूटकर बंद हुआ था। सरकारी बैंकों को छोड़ सभी इंडेक्स आज लाकल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और रियल स्टेट में देखने को मिल रही है। बाजार जानकार गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेत और घेरलू स्तर पर नोटबंदी को मान रहे हैं। बाजार में आई गिरावट के बड़े कारण
शेयर बाजार में मचा हाहाकार, जानें क्या हैं कारण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी से नकदी संकट
नोटबंदी से फुर हुए विदेशी निवेशक
विज्ञापन
विज्ञापन