फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Several countries eying oil import from India refineries global recognition amid war agreement with Mauritius

भारत से तेल आयात की तैयारी में कई देश: युद्ध के बावजूद दुनिया में भारतीय रिफाइनरियों का डंका! मॉरीशस से समझौता

Mon, 24 Aug 2026 09:15 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Aug 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
Several countries eying oil import from India refineries global recognition amid war agreement with Mauritius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

भारत अपनी उच्च तेल परिशोधन क्षमता के बूते तैयार पेट्रोलियम उत्पाद का बड़ा निर्यातक देश बन कर उभर रहा है। निर्यात गंतव्य देशों की सूची में स्पेन, फ्रांस के बाद अब मॉरीशस भी जुड़ गया है। इटली, तंजानिया, जार्डन जैसे देशों ने भी आयात बढ़ा दिया है। भू-राजनीतिक संकट और ऊर्जा आपूर्ति में उथल-पुथल के बीच भारतीय रिफाइनरियों की तकनीकी व शोधन क्षमता दुनिया भर में सराही जाती है।

विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि 2026 से 2030 के बीच वैश्विक रिफाइनिंग क्षमता विस्तार में भारत की प्रमुख हिस्सेदारी होगी। भारत की रणनीति है कि तमाम देशों से प्रतिस्पर्धी कीमत पर कच्चा तेल लेकर उससे पेट्रोलियम उत्पाद तैयार कर निर्यात किया जाए ताकि नए बाजारों में अपनी पकड़ बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


भारत को मिल रहे नए निर्यात बाजार
हाल में भारत और मॉरीशस के बीच पांच साल का ईंधन आपूर्ति समझौता हुआ है। इसके तहत भारत मॉरीशस को पेट्रोल, हाई-स्पीड डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल निर्यात करेंगी।  भारत पहले से ही श्रीलंंका, नेपाल और भूटान की पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीका के कई अन्य देश भी भारत से आयात कर रहे
भारत अमेरिकी दबाव को नजरंदाज कर रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है, वहीं अब यूक्रेन युद्ध के चलते ऐसी स्थिति हो गई कि रूस को खुद भारत से तैयार ईंधन मंगाना पड़ रहा है। सिंगापुर, जार्डन, श्रीलंका, नीदरलैंड, यूएई, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया और पूर्वी-पश्चिमी अफ्रीका के कई अन्य देश भी भारत से आयात कर रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस साल जुलाई में 67.64% की बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध के दौरान इसमें 42.64% की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed