आज के इस आधुनिक युग में लोगों के रहन सहन का तरीका बदल गया है। लोग अब गांवों के बदले शहरों में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही अब लोगों का खाना बनाने का भी तरीका बदल गया है। पहले जहां खाना चूल्हे पर बनता था और उसमे ईंधन के रूप में उपले, कोयला जैसे साधनों का उपयोग होता था। अब वहीं जैसे जैसे साधनों का विकास होता गया तो खाना बनाने के लिए एलपीजी, पीएनजी गैसों का इस्तेमाल होने लगा है। अब ये सुविधा शहरों से होते हुए गांवों तक जा चुकी है और आज के समय में एलपीजी, पीएनजी गैस के उपभोक्ताओं की संख्या काफी बढ़ गई है। इसलिए हर रोज नए गैस कनेक्शन लिए जा रहे हैं। अगर आपने भी अभी तक कोई गैस कनेक्शन नहीं लिया है और लेने की सोच रहे हैं, तो आप घर बैठे गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेश कर सकते हैं। आइए जानें ऑनलाइन गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया के बारे में।
{"_id":"61a5bdd39a7a1443c8609cff","slug":"apply-online-gas-cylinder-new-connection-easy-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gas Connection Online: इस सरल तरीके से करें गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलेगा सिलेंडर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Gas Connection Online: इस सरल तरीके से करें गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठे मिलेगा सिलेंडर
Tue, 30 Nov 2021 12:24 PM IST
राजेश मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
गैस कनेक्शन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कनेक्शन
- फोटो : pixabay
गैस कनेक्शन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- बीमा पाॅलिसी
- घर के कागज
- बैंक की पासबुक
- बिजली बिल
- ड्राइविंग लाइसेंस
गैस कनेक्शन
- फोटो : istock
पहचान के लिए प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस कनेक्शन
- फोटो : istock
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले आप जिस कंपनी का गैस कनेक्शन लेना चाहते है तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट को लॉगिन कर करें।
- वेबसाइट ओपन होते ही Register For New LPG Connection या नए उपभोक्ता के विकल्प को क्लिक करें।
- अब आपको नया आवेदन पत्र दिखाई देगा।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी नाम, पता ,नजदीकी गैस एजेंसी का नाम, मोबाईल नंबर, जन्म तारीख और ईमेल आईडी सही-सही और ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद जो आपने ईमेल आईडी दिया है, उसपर एक मेल आएगा, उसमे एक लिंक दिया गया होगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी और उसको सबमिट कर देना होगा।
विज्ञापन
गैस कनेक्शन
- फोटो : istock
- इसके बाद आपके पास आपका पंजीकरण नंबर आ जाएगा।
- अब इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें और आवेदन वेरिफाई होने के बाद नजदीकी गैस एजेंसी के पास जमा कर दें।
- फॉर्म के साथ आपको अपनी आईडी की फोटो कॉपी और फोटो ले जानी होगी।
- इसके बाद कनेक्शन शुल्क भरने के बाद आप को नया कनेक्शन मिल जाएगा और सिलेंडर आपके घर भेज दिया जाएगा।