हमारे आसपास कई तरह की ऐसी बीमारियां होती हैं, जो हमें पलक झपकते ही बीमार कर देती हैं। ऐसे में इनसे बचे रहना बेहद जरूरी है। हर कोई खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर वो कदम उठाता है, जो जरूरी है। लेकिन कई बार लोग कई ऐसी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिन पर काफी ज्यादा खर्च होता है। इससे बचने के लिए लोग हेल्थ इश्योरेंस जैसी चीजें लेते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। ये तो हो गया हेल्थ इश्योरेंस, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि क्या आप हेल्थ आईडी कार्ड के बारे में जानते हैं? तो शायद, आपका जवाब न में हो। दरअसल, ये एक तरह का डिजिटल कार्ड है, जिसमें व्यक्ति की पूरी मेडिकल रिपोर्ट या डेटा मौजूद होता है। मतलब एक क्लिक में आप मरीज की पूरी हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे अप्लाई करने के तरीके के बारे में...
{"_id":"61a4b9be973e75285424193f","slug":"how-to-make-digital-health-id-card-and-what-is-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Digital Health ID Card: घर बैठे बनवा सकते हैं डिजिटल हेल्थ कार्ड, ये रहा अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Digital Health ID Card: घर बैठे बनवा सकते हैं डिजिटल हेल्थ कार्ड, ये रहा अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस
Mon, 29 Nov 2021 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ऐसे करें अप्लाई:-
स्टेप 1
- इस हेल्थ डिजिटल कार्ड को बनवाने के लिए आपको सबसे पहले https://abdm.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
स्टेप 2
- इस बेबसाइट पर जाने के बाद आपको हेल्थ आईडी के विकल्प पर क्लिक करना है। यहां आपको अपने आधार कार्ड नंबर या फिर मोबाइल नंबर में से किसी एक को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां भरना है और वेरिफाई करवाना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्टेप 4
- अब ओटीपी भरने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको प्रोफाइल के लिए एक फोटो, अपना पता और जन्मतिथि समेत कई अन्य जानकारियां भरनी हैं। इस प्रक्रिया के पूरे होते ही आपका कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।