लो कॉस्ट एयरलांइस कंपनियों के बीच प्राइस वॉर का घमासान मच गया है। इससे छुट्टियों के सीजन में उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। स्पाइसजेट ने सबसे पहले 12 रुपये में एयर टिकट ऑफर देने की घोषणा की थी। वहीं इस जंग में अब एक और कंपनी कूद गई है।
2 of 5
Indigo
- फोटो : file photo
इंडिगो एयरलाइंस स्पाइसजेट से एक रुपये कम यानी कि 11 रुपये में ग्राहकों को एयरटिकट देने की घोषणा की है। हालांकि इसमें एयरपोर्ट टैक्स और सरचार्ज शामिल नहीं है।
6 दिन में करा सकते हैं बुकिंग
इंडिगो ने 6 दिन के लिए यह विशेष ऑफर निकाला है। ग्राहक 23 मई से लेकर के 28 मई तक टिकट बुक करा सकेंगे। बुक हुई टिकट पर 26 जून से लेकर के 24 मार्च तक यात्रा कर सकेंगे।
899 रुपये में पड़ेगा एक तरफ का टिकट
cleartip.com के अनुसार, इस ऑफर के तहत बुक किया जाने वाला टिकट 899 रुपये में मिलेगा। यह ऑफर केवल चुनिंदा सेक्टर और फ्लाइट्स पर मिलेगा।
5 of 5
Indigo
- फोटो : file photo
ऑफर के तहत ग्रुप बुकिंग करने वालों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट मिलेंगे। कंपनी ने कहा है कि उसके पास इस ऑफर के लिए केवल सीमित सींटे मौजूद हैं।