{"_id":"60423b278ebc3ec89440d1cd","slug":"zero-crime-rate-in-netherlands-where-most-of-the-jails-are-now-built-in-luxurious-hotels","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो अनोखा देश, जहां की अधिकतर जेल अब बन चुकी हैं आलीशान होटल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो अनोखा देश, जहां की अधिकतर जेल अब बन चुकी हैं आलीशान होटल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीदरलैंड्स की जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में ऐसी तमाम जेल हैं, जो कैदियों से भरी हुई हैं। वहीं कई देशों में हालात ऐसे हैं कि जेल में कैदी बिल्कुल ना के बराबर हैं। बता दें कि अमेरिका और भारत के साथ लातीनी अमेरिकी देशों की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रखे जा रहे हैं। लेकिन नीदरलैंड्स एक ऐसा देश बन गया है, जहां की जेलें बंद होने की कगार पर हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह...
2 of 5
नीदरलैंड्स की जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड्स की जेलों के बंद होने की वजह वहां का लो क्राइम-रेट है। इसके साथ ही अगर कोई कैदी जेल जाता है, तो उसे जल्दी से जल्दी बाहर निकालकर समाज से जोड़ने की मुहिम शुरू हो जाती है। इसी वजह से लगभग नीदरलैंड्स की सारी जेलें बंद हो चुकी हैं। वहीं डच देश में हुई स्टडी में यह बात सामने आई कि यहां हर 1 लाख की आबादी पर केवल 61 लोग ही अपराध करते हैं। इतना ही नहीं इन अपराधियों पर कोई गंभीर आरोप नहीं होता है।
3 of 5
जेल की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड्स की वर्तमान आबादी लगभग 1.73 करोड़ है। आबादी को ध्यान में रखते हुए यहां के जस्टिस विभाग ने अनुमान लगाया कि साल 2023 तक पूरे देश में कुल मिलाकर 9,810 अपराधी हो सकते हैं। बता दें कि कैदियों की ये संख्या अधिकतम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेल से होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एम्सटर्डम की एक जेल को 'द हेट अर्साइथिस' नाम के होटल में बदल दिया गया। इस होटल के कमरों में अब अतिथि आरामदायक तरीके से ठहरते हैं, उसमें कभी कैदी रखे जाते थे। जेल की इस पूरी बिल्डिंग को इस तरह से बदल दिया गया है, जिसकी साज-सज्जा को देखकर बिल्कुल लगता ही नहीं कि यहां कभी जेल भी होगी। कुछ इसी तरह का एक होटल हालैंड में भी है।
विज्ञापन
5 of 5
जेल की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड्स की जेलों में कैदियों की कम संख्या के पीछे एक वजह ये भी है कि यहां अपराध पर जेल की सजा देने की बजाए कई दूसरी सजाओं को तरजीह दी जाती है। जैसे जुर्माना भरना या सोशल वर्क से जुड़ा कोई काम। अस्पतालों या सरकारी दफ्तरों में काम करने की सजा भी अपराधियों को मिलती है। इस वजह से जेल में कैदियों की संख्या कम हो जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।