{"_id":"6040db238ebc3ee95257961a","slug":"list-of-rumoured-link-ups-and-girlfriends-of-indian-pacer-jasprit-bumrah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुमराह की शादी: इन तीन हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है भारतीय तेज गेंदबाज का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुमराह की शादी: इन तीन हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है भारतीय तेज गेंदबाज का नाम
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई से निजी कारणों का हवाला देकर छुट्टी मांग ली थी। भारतीय बोर्ड ने भी उनकी मांग को मानते हुए उनका चयन नहीं किया। हालांकि बाद में बीसीसीआई के सूत्रों ने एएनआई से बातचीत में खुलासा किया कि बुमराह जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
बुमराह की शादी की खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि वह कब और किसके साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। उधर बुमराह का नाम दक्षिण भारत की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन से फिर से जोड़ा जाने लगा और दोनों के शादी की अटकलें तेज हो गई। फिलहाल आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आइए एक नजर डालते हैं उन महिला स्टार्स पर जिनका नाम बुमराह के साथ जोड़ा गया।
2 of 6
अनुपमा और बुमराह
- फोटो : instagram@anupamaparameswaran96 and twitter
इस लिस्ट में तेलुगु अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन का नाम सबसे पहले। 25 वर्षीय अभिनेत्री और बुमराह के रिश्ते की चर्चा पिछले दो सालों से हो रही हैं। अनुपमा ने 2015 में प्रेमम नाम की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, इसके बाद उन्होंने तेजी से अपनी पहचान बनाई।
अनुपमा ने बुमराह के साथ रिश्ते पर 2020 में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुमराह पर बात करते हुए कहा, 'मुझे पता नहीं है कि वह कौन है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि वह एक क्रिकेटर है, इसके अलावा और कुछ नहीं मालूम। अनुपमा ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, 'बिना किसी उचित जानकारी के किसी महिला के बारे में सोशल मीडिया पर इस तरह की लिंक-अप अफवाहों को देखना दुखद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजना गणेसन
- फोटो : instagram@sanjanaganesan
बुमराह का नाम क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर संजना गणेशन से भी जुड़ा। वह पिछले कुछ समय से कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं। हालांकि 28 वर्षीय क्रिकेट प्रेजेंटर के बुमराह के साथ रिश्ते पर अटकलें ही लगती रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
बुमराह और राशि खन्ना
इस सूची में तीसरे नंबर पर एक और अभिनेत्री का नाम शामिल है। मद्रास कैफे नाम की हिंदी मूवी में अभिनय कर चुकीं राशि खन्ना का नाम भी बुमराह के साथ जुड़ता रहा। लेकिन इस 30 वर्षीय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने इसे सिर्फ अफवाह बताया और इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।