{"_id":"5cb09682bdec222dc91317bb","slug":"young-mother-developed-rare-water-allergy-after-giving-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला को पानी छूने से लगता है डर, बच्ची को जन्म देने के बाद हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
महिला को पानी छूने से लगता है डर, बच्ची को जन्म देने के बाद हुआ कुछ ऐसा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
water allergy
- फोटो : ITV Cymru Wales
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकतर महिलाओं को डायबिटीज, थॉयरॉइड जैसी आम समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन आज हम आपको एक अलग तरह का मामला बताने जा रहे हैं। यहां एक महिला को प्रेग्नेंसी के बाद अजीब तरह की एलर्जी हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
2 of 6
चेरेल फारूगिया
- फोटो : ITV Cymru Wales
आपको हम जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसे असल में पानी से एलर्जी हो गई है। दरअसल, कार्डिफ वेल्स की रहने वाली 26 वर्षीय चेरेल फारूगिया जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें बेहद दर्दनाक खुजली होती है और उनके शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। चेरेल के शरीर पर ये एलर्जी सबसे ज्यादा छाती, पीठ और हाथों के ऊपरी हिस्से में होती है।
3 of 6
allergy
- फोटो : Mark Smith/Media Wales
चेरेल जब तक मां नहीं बनी थी उन्हें ऐसी कोई एलर्जी नहीं थी जब से उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया उसके बाद से उन्हें ये एलर्जी होने लगी है। चेरेल को होने वाली एलर्जी को एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहा जाता है। इस समस्या में किसी भी रूप में पानी के संपर्क में आने से स्किन पर खुजली होने लगती है और स्किन लाल पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Richard Swingler/Media Wales
चेरेल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही मुझे ये दर्दनाक समस्या हो गई। ये एलर्जी चेरेल को कांटे की तरह चुभती थी। इस एलर्जी के बाद चेरेल को दाने होने लगे।चेरेल के पेट, कंधे और पीठ के साथ ये एलर्जी उनके चेहरे को भी प्रभावित करती है। चेरेल बारिश में भी बाहर नहीं निकलती थीं। इस समस्या के कारण चेरेल को घबराहट रहने लगी थी और वे डिप्रेशन में आ गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Richard Swingler/Media Wales
चेरेल ने कई डॉक्टरों को दिखाया, अपना साबुन बदला, तौलिए बदले। यहां तक कि अलग-अलग तापमान के पानी का इस्तेमाल भी किया। अंत में एक डॉक्टर ने चेरेल को बताया कि उन्हें एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया है। इस स्थिति में चेरेल ना अपनी बच्ची को नहला सकती हैं और ना ही तैराकी करवा सकती थीं। अपनी बच्ची की देखभाल के लिए चेरेल ने अपने दोस्तों और परिवार वालों की मदद ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।