फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1 किलो की कीमत में मिल जाएगा सोने का हार, जानिए इसकी खासियत

Thu, 11 Nov 2021 03:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
worlds most expensive vegetable  hop shoots cost gold necklace like Know its specialty
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : Pixabay

दुनिया में कई तरह की सब्जियां बिकती हैं। इनके दाम भी अलग-अलग होते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी सब्जी है जिसकी कीमत एक लाख रुपए तक होती है। इस सब्जी की कीमत में एक सोने का हार खरीद सकते हैं। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आईए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में...



दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है। यह कोई आम सब्जी नहीं है। यह सब्जी शायद ही सब्जी मंडी या और दूसरी सब्जियों की तरह अन्य बाजार में मिल पाए। इस सब्जी को ऑर्डर कर मंगाया जा सकता है। बाजार में हॉप शूट्स सब्जी 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक में बिकती है। हॉप शूट्स की एक किलो दाम में आम आदमी एक सोने का हार खरीद सकता है। उत्तरी अमेरिका में हॉप शूट्स हरे और शंकु के आकार के फूल होते हैं। इस सब्जी का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है। 

worlds most expensive vegetable  hop shoots cost gold necklace like Know its specialty
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock


इसके अलावा इस सब्जी का इस्तेमाल तपेदिक के इलाज में किया जाता है। इसके डंठल को तपेदिक के इलाज के लिए काफी प्रभावित माना जाता है। हॉप शूट्स का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। हॉप्स को एक नियमित तापमान और छंटाई की आवश्कता होती है। 

worlds most expensive vegetable  hop shoots cost gold necklace like Know its specialty
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


कई सालों से यह सब्जी इसी कीमत पर मिल रही है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की कीमत अलग-अलग होती है, क्योंकि इसकी कीमत इसके क्वालिटी पर तय होती है। बेहद दुर्लभ सब्जी हॉप शूट्स का इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रूप में किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most expensive vegetable  hop shoots cost gold necklace like Know its specialty
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock

हॉप शूट्स के फूलों को हॉप कोन्स कहा जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इस सब्जी के टहनियों को कई अलग-अलग तरह से खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में कई सब्जियां महंगी बिकती हैं, लेकिन यह सब्जी काफी महंगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed