{"_id":"6ad4a19375237cc4c209ec01","slug":"viral-ramleela-video-modern-surpanakha-ravan-lakshman-song-durga-puja-2026-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण के सामने शूर्पणखा ने गाया ऐसा गाना, रामलीला का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लक्ष्मण के सामने शूर्पणखा ने गाया ऐसा गाना, रामलीला का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Sun, 18 Oct 2026 04:08 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:08 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इन दिनों रामलीला के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लक्ष्मण के सामने शूर्पणखा गाना गा रही है।
विज्ञापन
लक्ष्मण के सामने शूर्पणखा ने गाया ऐसा गाना, रामलीला का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
- फोटो : instagram
विस्तार
त्योहारों का मौसम आने के बाद सोशल मीडिया पर भी रंग जम जाता है। नवरात्र के साथ देश के कई शहरों में रामलीला के मंच सजे हुए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर रामलीला के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कहीं रावण पंजाबी गाने पर ठुमके लगा रहा है, तो कहीं रिक्शे को ही पुष्पक विमान बनाकर मंच पर उतार दिया गया है। इन सभी के बीच सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है शूर्पणखा का मॉडर्न और मजेदार अंदाज, जो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है।
विज्ञापन
रामायण की कथा में भगवान राम, लक्ष्मण, रावण और शूर्पणखा जैसे किरदारों के प्रसंग सदियों से लोगों को ध्यान खींचते हैं। आमतौर पर रामलीला में इन पात्रों को पारंपरिक वेशभूषा, संवादों और अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में कलाकार इन किरदारों को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में कहीं रावण का अंदाज देखकर दर्शक हंसने लगते हैं, तो कहीं शूर्पणखा के हाव-भाव और संवाद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। पारंपरिक रामलीला के बीच आधुनिक गानों और मजाकिया प्रस्तुति का यह मेल अब सोशल मीडिया पर लोगों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
16 साल के लड़के की आंख के ऊपर निकला दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान, जानिए क्या है यह दुर्लभ मामला
शूर्पणखा ने लूटी महफिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली कलाकार लाल और सुनहरे रंग की ड्रेस में नजर आती है। सामने लक्ष्मण बने कलाकार खड़े हैं, लेकिन शूर्पणखा का अंदाज किसी गंभीर पौराणिक दृश्य की जगह एक मजेदार नाटकीय प्रस्तुति जैसा नजर आता है।
बकरी के लिए भी खरीदा ट्रेन का टिकट, महिला की ईमानदारी देख मुस्कुराने लगा TTE, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
उसके हाव-भाव, बोलने का तरीका और संवाद पेश करने की शैली दृश्य को मजेदार बना देते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कलाकार ने शूर्पणखा के किरदार को जिस अंदाज में पेश किया है, उसने पारंपरिक रामलीला के इस प्रसंग को सोशल मीडिया के लिए एक मनोरंजक पल में बदल दिया है।
View this post on Instagram
तेंदुए की खौफनाक फुर्ती, पलक झपकते ही कुत्ते पर किया हमला और लेकर हो गया फरार, वायरल हुआ वीडियो
लक्ष्मण के सामने गाने लगी शूर्पणखा
दूसरे वायरल वीडियो में शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने गाने के अंदाज में अपनी कहती दिख रही है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, वह कहती नजर आती है कि जदे मनै छोड़ के गया, आंसू मेरे रुकते नहीं। रामायण के प्रसंग में शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने विवाह की इच्छा जाहिर करती है, लेकिन यहां कलाकार ने इस दृश्य को आधुनिक और मजाकिया अंदाज में पेश किया है। उसके गाने और अभिनय का तरीका पारंपरिक कथा में एक अलग रंग जोड़ता दिख रहा है। यह अनोखी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर इन वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।