फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, अंदर बन सकती हैं 40 मंजिला इमारतें

Sat, 02 Sep 2023 03:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 02 Sep 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Worlds largest cave know about hang son doong cave in vietnam
son doong cave - फोटो : istock

Son Doong Vietnam Cave: हमारी धरती पर कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रहस्यमयी गुफा वियतनाम में है, जिसे सोन डुंग गुफा के नाम से जाना जाता है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस गुफा के बारे में आज तक लोग पूरा नहीं जान पाए हैं। ये गुफा इतनी बड़ी है कि इसके अंदर 40 मंजिला इमारत भी बन सकती है। इतना ही नहीं इसके अंदर एक पूरा शहर बसाया जा सकता है। सोन डुंग गुफा के अंदर गहरी खाइयां और कई नदियां भी बहती हैं। दरअसल इस रहस्यमयी गुफा की खोज एक स्थानीय लकड़हारे ने सन् 1991 में की थी। साल 2009 में वैज्ञानिकों ने जांच के बाद इसे दुनिया की सबसे बड़ी गुफा माना। इसके बाद 2013 से इस गुफा में दूर-दूर से सैलानी भी आने लगे।


 

Worlds largest cave know about hang son doong cave in vietnam
son doong cave - फोटो : istock

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा सोन डुंग की ऊंचाई 200 मीटर और लंबाई करीब 5 किलोमीटर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गुफा में घने जंगल और बहुत सी खाई भी मौजूद है। साथ ही कई भूमिगत बहती नदियां सोन डुंग गुफा की खासियत हैं।

Worlds largest cave know about hang son doong cave in vietnam
son doong cave - फोटो : istock

इस गुफा के अंदर बड़ी-बड़ी इमारतों जैसे बहुत से पहाड़ मौजूद हैं, लेकिन यहां जाना खतरे से खाली नहीं है। यही वजह है कि इस गुफा में हर साल केवल एक हजार सैलानियों को ही जाने की अनुमति मिलती है। यहां जाने पर हर सैलानी का खर्चा 2,51,285 रुपये आता है, जिसका वहन सरकार करती है। एडवेंचर में रूची रखने वाले लोगों के लिए ये जगह बेहद अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds largest cave know about hang son doong cave in vietnam
son doong cave - फोटो : istock

यहां कुछ गुफाएं तो ऐसी हैं जहां आज नहीं पहुंचा जा सका है। अनछुई गुफाओं तक जाने के लिए गाइड के साथ जंगल के रास्ते रात भर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद भी साइंटिस्ट अब तक केवल 40 फीसदी इलाके तक ही पहुंच पाए हैं। यहां के बहुत से रहस्य खुलना अभी बाकी हैं।

विज्ञापन
Worlds largest cave know about hang son doong cave in vietnam
son doong cave - फोटो : istock
खास बात ये है कि इस गुफा का अपना मौसम और इको सिस्टम है, जो बाहरी दुनिया से बेहद अलग दिखता है। यहां जब बारिश का पानी पत्थरों के बीच से अपना रास्ता बनाता है, तो ये धीरे-धीरे भूमिगत नदियां और तालाब का रूप ले लेता है। ऐसे में कई किलोमीटर तक पानी ही पानी नजर आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed