फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां, एक लड़कियों की काट देती है होठ, इनके बारे में जानकर कांप जाएगी रूह

Thu, 24 Sep 2026 04:57 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

दुनिया भर में अलग-अलग जनजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई बेहद खतरनाक है। हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करने वाली जनजातियां अपने इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश करना बर्दाश्त नहीं करतीं हैं। 
 

विज्ञापन
worlds 5 most dangerous tribes know all about these tribes
दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां - फोटो : AI

दुनिया के अलग-अलग देशों में कई जनजातियां रहती हैं। इनमे बाहरी दुनिया से अलग रहने वाली इन जनजातियों में कई बेहद खतरनाक है। यह अपने इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश करना बर्दाश्त नहीं करतीं और आक्रामक रुख रखती हैं। यह जनजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जानी जीता हैं। यह अभी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। 



अस्मत जनजाति

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित न्यू गिनी में अस्मत जनजाति निवास करती हैं। यह जनजाति के लोग इतने खतरनाक होते हैं कि दुश्मन को मारकर उसके मांस को पकाकर खा जाते हैं। इसके अलावा मृतक की हड्डियों को गहने की तरह इस्तेमाल करते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उनके सिर को तकिए की तरह इस्तेमाल करते हैं। बताया जाता है कि कभी-कभी खोपड़ी तोड़कर बर्तन बना लेते हैं, जिसका खाना खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

इस जनजाति के इतने खतरनाक होते हैं कि दुश्मन को मारकर मांस पकाते समय उत्सव मनाते हैं। दुश्मनों के दिल में डर पैदा करने के लिए जनजाति के लोग इस तरह का काम करते हैं। अपने आपको योद्धा मानने वाली जनजाति के लोग दुश्मन को मारने के बाद उसके सिर के मांस का दावत देते हैं। 
 

worlds 5 most dangerous tribes know all about these tribes
दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां - फोटो : Adobe Stock

मुर्सी जनजाति

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति की भी गिनती होती है। मुर्सी जनजाति के लोग किसी की पलभर में हत्या कर देते हैं। किसी को मार देना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। मुर्सी जनजाति की उग्र छवि की मुख्य वजह उनकी हिंसक परंपराएं और बाहरी लोगों के प्रति आक्रामक रुख है। 

मुर्सी जनजाति में लड़कियों के जवान होने पर उनके निचले होंठ में एक गहरा छेद कर दिया जाता है। महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहना दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि लड़कियां बुरी नजर से बच सकें। वह मानते हैं कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं। यह प्रक्रिया बहुत दर्दनाक होती है। 
 

worlds 5 most dangerous tribes know all about these tribes
दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां - फोटो : Adobe Stock

मुंदरी जनजाति

यह जनजाति भी बेहद खतरनाक मानी जाती है। यह गायों से इतना प्रेम करती है, उनके लिए किसी की जान भी ले सकती है। गायों को रक्षा के लिए इस जनजाति के लोग अपने पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार रखते हैं। यह जनजाति अफ्रीकी देश सूडान में रहती है, जो गाय को अपना सबकुछ मानती है। सूडान के मुंदरी जनजाति के इलाके में गायों पर कोई खतरा आ जाए, तो लोग जान लेकर या जान देकर गाय की रक्षा करते हैं। 

मुंदरी जनजाति के लोग गाय को अपनी जिंदगी मानते हैं। इस जनजाति में जिनके पास गाय नहीं होती है, उनको मृतक जैसा समझा जाता है। इस जनजाति के लोग गायों को बहुत ज्यादा मानते हैं, क्योंकि वह गायों को पैसों का भंडार मानते हैं। इस जनजाति में गो हत्या सबसे बड़ा पाप माना जाता है। 

घर बुलाता है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां रोक लेती हैं कदम, बिहार के इस शख्स की कहानी नम कर देगी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds 5 most dangerous tribes know all about these tribes
दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां - फोटो : Adobe Stock

फोर जनजाति 

दुनियी की खतरनाक जनजातियों में इस जनजाति का भी नाम शामिल है। यह जनजाति अपने एक अजीबोगरीब रिवाज के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। इसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। जनजाति में शख्स के अंतिम संस्कार के समय इंसान के दिमाग को खाने की परंपरा थी। ब्रिटेन और पापुआ न्यू गिनी में फोर जनजाति रहती है। इस जनजाति पर वैज्ञानिकों ने शोध किया है, जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ था।

इस जनजाति के खाने में मृत रिश्तेदारों का दिमाग भी शामिल था। अब इन्होंने कुरू नाम की बीमारी के लिए आनुवंशिक प्रतिरोधक क्षमता का विकास कर लिया है। मैड काउ डिजीज से यह बीमारी मिलती जुलती है। इस शोध की मदद से पार्किंसंस रोग और डिमेंशिया जैसे प्रायन रोगों का नया इलाज खोजा सकता है। 

ये हैं इतिहास की पांच खतरनाक महिला जासूस: ग्लैमर, चालाकी और जासूसी के किस्से कर देंगे हैरान
 

विज्ञापन
worlds 5 most dangerous tribes know all about these tribes
दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां - फोटो : Adobe Stock

यानोमानी जनजाति 

दक्षिण अमेरिका में यानोमानी जनजाति रहती है,जिसे यानम या सेनेमा के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण अमेरिका के अलावा यह जनजाति वेनेजुएला और ब्राजील के कुछ इलाकों में भी पाई जाती है। इस आदिवासी जनजाति की सभ्यता पश्चिमी सभ्यता से बिल्कुल उलट है। यह जनजाति अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करती है। 

जनजाति में अंतिम संस्कार करने की अनोखी परपंरा है, जिसे एंडोकैनिबेलिज्म कहा जाता है। परंपरा का पालन करने के लिए जनजाति के लोग अपने परिवार के मृतक शख्स का मांस खाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनजाति में किसी की मौत होने पर उसके शव को पत्तों और दूसरी चीजों से ढक कर रख दिया जाता है। इसके बाद जो शरीर बच जाता है उसे जला दिया जाता है। इसके बाद बची राख सूप बनाकर जनजाति के लोग पीते हैं। ऐसा वह अपनी परंपराओं की वजह से करते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed