हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को धरती का पालनहार माना जाता है। भगवान विष्णु समृद्धि और वैभव के प्रतीक हैं। वैसे तो लगभग भारत के हर कोने में उनके मंदिर और मूर्तियां हैं, जहां पर भगवान विष्णु की अलग-अलग नामों से पूजा होती है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे ऊंची भगवान विष्णु की मूर्ति भारत में नहीं है। यह एक मुस्लिम देश में है। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी कि कोई मुस्लिम देश अपने यहां भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनवा सकता है। लेकिन ऐसा सच में हुआ है और इस देश का नाम है इंडोनेशिया। यह मूर्ति इतनी विशाल और इतनी ऊंचाई पर है कि आप देखकर ही हैरान हो जाएंगे। इसके अलावा एक और खास बात है कि इस मूर्ति को बनवाने में अरबों रुपये खर्च हुए थे। भगवान विष्णु के इस मूर्ति का निर्माण तांबे और पीतल का इस्तेमाल किया गया है।
अजब-गजब: कहानी एक मुस्लिम देश की, जिसने अपने यहां लगाई है भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 15 Jun 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन