फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Creta का नया माइलस्टोन: इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री का आंकड़ा 6 लाख यूनिट्स के पार, जानें खासियत

Tue, 15 Jun 2021 01:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
hyundai creta suv car sell 6 lakh unit hyundai creta sales figures Hyundai Creta achieves new sales milestone in India crosses 6 lakh-unit sales
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta SUV Car Sell 6 Lakh Unit: दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी की मिड-साइज एसयूवी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भारत में एक लोकप्रिय कार है। इसमें कोई शक नहीं है। अब ह्यूंदै क्रेटा ने एक नया मील का पत्थर छूआ है। कंपनी अब भारत में अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब हो गई है। इस उपलब्धि को जो बात खास बना देती है, वह यह है कि यह एसयूवी भारत में पहली बार 2015 में आई थी। यानि छह साल में छह लाख यूनिट्स। Hyundai देश में पहली बार लॉन्च होने के बाद से हर साल Creta की औसतन एक लाख यूनिट बेचने में कामयाब रही है। इससे भी अधिक दिलचस्प बात यह है कि वाहन निर्माता ने पिछले एक लाख यूनिट्स को सिर्फ आठ महीनों के भीतर बेच दिया है। बता दें कि ह्यूंदै मई के महीने में सबसे ज्यादा बिक्री के साथ भारत में कार निर्माताओं की सूची में सबसे ऊपर आ गई। इस पर सबसे खास बात यह रही कि देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों के साथ महामारी से प्रभावित बाजार में ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी के सिर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का सेहर बंधा है। 
hyundai creta suv car sell 6 lakh unit hyundai creta sales figures Hyundai Creta achieves new sales milestone in India crosses 6 lakh-unit sales
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
न्यू जेनरेशन मॉडल हिट
Hyundai Creta एसयूवी के सेंकड जेनरेशन मॉडल को भारत में 16 मार्च, 2020 को लॉन्च किया गया था। तब से इसने अपने नाम की विरासत को आगे बढ़ाने का ही काम किया है। जिसके बाद से अप्रैल 2021 तक इसकी कुल 1,39,204 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसकी बिक्री के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। यही कारण है कि क्रेटा 6 लाख यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन बना चुकी है। इससे पहले अगस्त 2020 में इसने 5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया था। 
hyundai creta suv car sell 6 lakh unit hyundai creta sales figures Hyundai Creta achieves new sales milestone in India crosses 6 lakh-unit sales
Shahrukh Khan received 2020 Hyundai Creta - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
तेजी से बढ़ता सेगमेंट
भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में तेजी से मांग बढ़ी है। भारत में हर साल इस सेगमेंट में कई नए मॉडल आ रहे हैं। इतना ही नहीं, नई कंपनियां भी एसयूवी मॉडल्स के साथ एंट्री कर रही हैं। ह्यूंदै क्रेटा ने भारत में 2015 में लॉन्चिंग के बाद से अब तक कुल 6,06,743 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें क्रेटा के डीजल वेरिएंट की 3,99,787 यूनिट्स की बिक्री हुई है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अन्य एसयूवी के मुकाबले ह्यूंदै क्रेटा के डीजल वेरिएंट की जमकर बिक्री होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai creta suv car sell 6 lakh unit hyundai creta sales figures Hyundai Creta achieves new sales milestone in India crosses 6 lakh-unit sales
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
नए वेरिएंट की एंट्री
भारतीय बाजार में ह्यूंदै क्रेटा 4 वेरिएंट्स - EX, S, SX और SX (O) में उपलब्ध है। ह्यूंदै क्रेटा के वेरिएंट्स में लगातार बदलाव कर रही है। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा के बेस वेरिएंट E में भी कुछ फीचर घटाए थे और EX, S, SX और SX(O) ट्रिम्स में कुछ नए फीचर शामिल किए थे। कंपनी ने अप्रैल में ही क्रेटा के दामों में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा के एक नए SX एक्जीक्यूटिव वेरिएंट को शामिल किया है। इस वेरिएंट को SX के नीचे रखा जाएगा और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.14 लाख रुपये है। भारत में ह्यूंदै क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,990 रुपये से शुरू होती है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 17,62,400 रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
hyundai creta suv car sell 6 lakh unit hyundai creta sales figures Hyundai Creta achieves new sales milestone in India crosses 6 lakh-unit sales
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
भारत में क्रेटा का मौजूदा सेकंड जेनरेशन मॉडल तीन इंजन विकल्पों के साथ मिलता है। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल, आईवीटी, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक जैसे 4 गियरबॉक्स  ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed