फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मिली 10 किमी लंबी नमक की गुफा, 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं ने की खोज

Fri, 29 Mar 2019 07:15 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 29 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
world's longest salt cave found in israel cave explorers it is malham cave in mount sedom
- फोटो : Ruslan Paul/Hebrew Unviersity

अब तक दुनिया की सबसे बड़ी 'नमक की गुफा' ईरान की 3N गुफा कहलाई जाती थी। ये वहां के केशम आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में थी, लेकिन अब एक और नई गुफा इजरायल में खोजी गई है। इजरायल में 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं ने दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है। ये 10 किमी (6.2 मील) लंबी गुफा मृत सागर के पास माउंट सोडोम के पहाड़ों में मिली है।

world's longest salt cave found in israel cave explorers it is malham cave in mount sedom
- फोटो : Social Media

सबसे लंबी नमक की गुफा खोजने की जानकारी 28 मार्च को येरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के खोजकर्ताओं ने दी है। यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा कि माउंट सोडोम इजरायल का सबसे लंबा पहाड़ है। यहां मिली गुफा का नाम मलहम (Malham Cave) है। यह मृत सागर के दक्षिण पश्चिम कोने तक फैली है। इससे पहले ईरान में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा होने का रिकॉर्ड था। 

world's longest salt cave found in israel cave explorers it is malham cave in mount sedom
- फोटो : cbc.ca

इजरायली गुफा खोजकर्ता क्लब और बुल्गारिया के सोफिया स्पेलियो क्लब ने इजरायल समेत 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं के साथ गुफा का मानचित्रण पूरा किया है। इस गुफा की इसकी छत से नमक के टुकड़े लटके हैं। जो धातु की तरह चमकते हैं, इनसे बूंद बूंद कर खारा पानी भी रिसता है। 80 खोजकर्ताओं के समूह ने इस गुफा की लंबाई मापने की मैपिंग का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world's longest salt cave found in israel cave explorers it is malham cave in mount sedom
- फोटो : Hebrew Unviersity

2006 में शोधकर्ताओं ने दक्षिण ईरान के केशम आईलैंड में स्थित एन3 गुफा की खोज करके, उसका 6 किलोमीटर का नक्शा बनाया। इसके बाद इसे ही दुनिया में नमक की सबसे बड़ी नमक की गुफा के रूप में पहचान मिली। 

विज्ञापन
world's longest salt cave found in israel cave explorers it is malham cave in mount sedom
- फोटो : Hebrew Unviersity

नमक की गुफा का संकेत दीवारों पर मौजूद पानी में नमक के स्वाद से मिला था। जंगल में बारिश के दौरान नमक चट्टानों की दरारों से रिसकर छोटी-छोटी गुफाओं के आकार में ढलता है। बहकर मृत सागर के पास पहुंच जाता है। फ्रम्किन जिस दौरान नक्शा तैयार कर रहे थे, तब भी गुफाओं का आकार बदल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed