फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunted Forest: दुनिया का सबसे भूतिया जंगल, जहां जाने वाले हो जाते हैं गायब, सुनाई देती हैं ऐसी आवाजें

Wed, 11 Jun 2025 08:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 08:07 PM IST
सार

World Most Haunted Forest: दुनिया में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं, जहां जाने से लोग डरते हैं। ऐसी ही एक जगह रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में भी है, जहां ऐसी-ऐसी रहस्यमय घटनाएं घटती हैं कि लोग वहां जाने से भी डरते हैं।

विज्ञापन
World Most Haunted Forest People Mysteriously Disappear in Hoia Baciu Transylvania Shocking facts in Hindi
: दुनिया का सबसे भूतिया जंगल, जहां जाने वाले हो जाते हैं गायब - फोटो : Adobe Stock

World Most Haunted Forest: दुनिया में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं, जहां जाने से लोग डरते हैं। ऐसी ही एक जगह रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत में भी है, जहां ऐसी-ऐसी रहस्यमय घटनाएं घटती हैं कि लोग वहां जाने से भी डरते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में एक रहस्यमयी जंगल के बारे में बताएंगे। इस जंगल का नाम होया बस्यू है, जिसे दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां घटने वाली रहस्यमयी घटनाओं के कारण ही इस जगह को 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' कहा जाता है। 



इस जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं। इस जगह को लोग यूएफओ (उड़नतस्तरी) और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यमयी तरीके से गायब भी हो चुके हैं। यह कुख्यात जंगल क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। यह लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो चुके हैं। 

होया बस्यू जंगल को लेकर पहली बार लोगों की दिलचस्पी तब जगी थी, जब इस क्षेत्र में एक चरवाहा लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। हैरानी की बात तो यह थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ें भी थीं। 

Hottest Place on Earth: दुनिया की सबसे गर्म जगह, जहां पर छिपे हैं कई रहस्य

कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी को देखने का दावा किया था। इसके अलावा साल 1968 में भी एमिल बरनिया नाम के एक शख्स ने यहां आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। यहां घूमने आने वाले कुछ पर्यटकों ने भी कुछ इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया है।

Strawberry Moon: आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, फिर 2043 तक नहीं दिखेगा ऐसा चांद, क्या है इसका हनीमून से संबंध

कहा जाता है कि कुछ लोग यहां घूमने के उद्देश्य से आये थे, लेकिन वह कुछ देर के लिए गायब हो गए और फिर बाद में फिर से आ गये। लोगों का कहना है कि इस जंगल में रहस्यमयी शक्तियों का वास है। यहां पर लोगों को अजीब सी आवाजें भी सुनाई देती हैं। यही कारण है कि लोग इस जंगल में पांव तक रखना नहीं चाहते। 

Zara Hatke: इस देश की सबसे ज्यादा मुस्लिम लड़कियां हैं कुंवारी, अपनी मर्जी से शादी करने की नहीं है अनुमति

किवंदती के अनुसार, साल 1870 में यहां पास के ही गांव में रहने वाले एक किसान की बेटी गलती से इस जंगल में घुस गई और उसके बाद गायब हो गई। लोगों को हैरानी तो तब हुई, जब वह लड़की ठीक पांच साल बाद जंगल से वापस आ गई, लेकिन वह अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुकी थी। हालांकि, कुछ समय के बाद ही उसकी मौत भी हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed